BSP सुप्रीमो मायावती के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर की BJP में हो सकती है वापसी
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और राज्य सभा सांसद मायावती पर अभद्र टिप्पणी के कारण भारतीय जनता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए दयाशंकर सिंह को दल में आने के लिए रिटर्न टिकट मिल सकता है।

बता दें कि भाजपा ने दो महीने पहले ही दयाशंकर को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के कारण पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।
स्वाति को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
साथ ही यह खबर भी है कि दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह जिन्होंने अपने पति के खिलाफ लगे आरोपों की मीडिया में जमकर बचाव किया था उन्हें भी पार्टी में किसी महिला विंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
दयाशंकर की वापसी भाजपा की सोशल इंजनियरिंग सोशल इंजनीयरिंग का दांव भी हो सकता है।
बताया जा रहा है कि भाजपा दयाशंकर की घर वापसी का कार्ड बसपा की प्रतिक्रिया और उस पर उनकी पत्नी स्वाति की और भी ज्यादा ताकतवर जवाब को माना जा रहा है।
जुलाई में 6 साल के लिए किए गए थे बाहर
माना जा रहा है कि स्वाती के मीडिया से बात करने और पुलिस के पास जवाबी मामले दायर कराने को लेकर उच्च वर्ग और राजपूतों की भावुकता को दयाशंकर की पार्टी में वापसी से समाहित की जा सकती है।
बता दें कि दयाशंकर इसी साल जुलाई में भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के कारण पार्टी से 6 साल के लिए बाहर किया था।
ये है वजह
पार्टी दयाशंकर की वापसी न्यायोचित ठहरा रही है क्योंकि बसपा ने अपने उन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिन्होंने उनकी पत्नी और बेटी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
सूत्रों के अनुसार भाजपा सिंह दंपति की लोकप्रियता को अपनी तरफ भुनाने के लिए उन्हें आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है।












Click it and Unblock the Notifications