चुनाव आयोग का EVM हैकेथॉन एक दिखावा था: आम आदमी पार्टी

संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग मशीन को न तो खोलने और न ही ईवीएम के मदरबोर्ड को बदलने और न ही किसी डिवाईस या टूल का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस तरह चुनाव आयोग के तरीकों से ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता।

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में होने वाले निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। सजंय सिंह ने यहां कार्यकर्ता संवाद के दौरान चुनाव आयोग द्वारा आयोजित हैकेथॉन पर सवाल उठाया और कहा कि ये हैकेथॉन है ही नहीं, क्योकि हैकेथॉन में खुली छूट मिलती है। चुनाव आयोग ने हैकेथॉन की प्रक्रिया को अपनाया ही नहीं, यह दिखावा है।

बकरी को बहन घोषित करने के बयान पर अभी भी कायम

बकरी को बहन घोषित करने के बयान पर अभी भी कायम

वाराणसी में कार्यकर्ताओं से संवादकरते हुए संजय सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव के मद्देनजर आप आने वाले 45 दिनों में नगर, बूथ और मोहल्लों में अपनी कमेटी बनायेगी और जहां-जहां स्थिति मजबूत होगी वहां वहां यूपी में निकाय चुनाव लडेंगे। संजय सिंह इस दौरान बकरी को राष्ट्रीय बहन घोषित करने की अपनी ट्वीट पर बात करते हुए कहा कि मैं अभी अपने बात पर कायम हूं। उन्होंने कहा कि जब न्यायपालिका इस तरह के आदेश और समीक्षा करेगी तो मेरा इशारा इस तरफ था कि देश इस दिशा मे बढने लगेगा तो आने वाले दिनों में शंकर की सवारी बैल के लिए डिमांड होगा कि उसे राष्ट्रीय बाबा घोषित किया जाए, शीतला माता की सवारी गधे के लिए मांग होगी कि उसको कुछ और घोषित किया जाए और फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बकरी के दूध को स्वास्थवर्धक बताते थे तो बकरी के लिए मांग होगी।

बीजेपी और संघ को मानसिक पागल बताया

बीजेपी और संघ को मानसिक पागल बताया

संजय सिंह ने इन्द्रेश कुमार के वैलेंटाइन वाले बयान पर कहा कि इन्द्रेश जी को इस देश का वैज्ञानिक आइंस्टाइन घोषित कर देना चाहिए क्योंकि इस तरह की खोज में बीजेपी और आरएसएस के लोग लगे रहते हैं। क्या जिन छोटी बच्चियों के साथ भी बलात्कार हो रहा है, वे वेलेंटाइन मना रही हैं। संघ और बीजेपी वाले मानसिक रूप से पागल हो गए हैं। उनका दिमाग काम करना बंद हो गया है। ऐसी बेतुकी सोच महिलाओं के बारे में रखते हैं। सीधे इंद्रेश कुमार पर हमला करते हुए संजय सिंह ने कहा कि ये इनकी सरकार और इनके लोगों की सोच को बदलने की जरूरत है। जिस विचारधारा से इंद्रेश कुमार पैदा हुए है, उस विचारधारा और सोच को बदलने की जरूरत है।

यूपी को बिहार की सरकारों को लिया आड़े हाथ

यूपी को बिहार की सरकारों को लिया आड़े हाथ

बिहार टॉपर घोटाले में लगातार दूसरी बार टॉपर के जेल जाने पर संजय सिंह ने कहा कि नीतीश जी शिक्षा में गिरावट पर ध्यान दें और सख्ती से इससे निपटे। नकल करके बिना योग्यता वाले टॉप करेंगे तो निश्चित रूप से बिहार की शिक्षा पर गंभीर सवाल उठेंगे ही। यूपी में कानून व्यवस्था पर संजय सिंह ने कहा कि मोदी के सहयोगी योगी के असहयोगी हो गए हैं। अंदरूनी राजनीति का खामियाजा यूपी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। बाजय डीएम और एसएसपी को हटाने के बीजेपी अपने नेताओं पर अंकुश लगाए तो कानून व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। यूपी में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगो की सुरक्षा कौन करेगा? ये यूपी में बीजेपी की सरकार नहीं, बल्कि सपा पार्ट टू है।

मनोज तिवारी का नहीं है कोई असर

मनोज तिवारी का नहीं है कोई असर

दिल्ली एमसीडी चुनाव में यूपी के मनोज तिवारी द्वारा यूपी-बिहार के वोटरों पर असर के सवाल पर संजय सिंह का कहना था कि यूपी, बिहार और दिल्ली मूल के रहने वाले लोगों के समर्थन का ही नतीजा था कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में हमारी 67 सीटे आईं। एमसीडी चुनाव परिणाम की समीक्षा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सबसे तेजी से बढने वाली पार्टी है। सर्वे कहता है कि आज लोकसभा चुनाव हुए तो हम तीसरे नंबर पर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+