बनारस के बाद अब गोरखपुर यूनिवर्सिटी में छात्रा से छेड़छाड़

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में लड़कियों से छेड़छाड़ के बाद शुरु हुआ आंदोलन अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां तीन बाहरी युवक विश्व विद्यालय कैंपस में घुस गए और फाइन आर्ट विभाग में पहुंच कर एक छात्रा से छेड़ाछाड़ की। सूचना पर पहुंचे प्रॉक्टर प्रो.गोपाल प्रसाद ने गार्डों की मदद से तीनों को पकड़वाया और कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।

eve teasing with the girl student Gorakhpur university

कुछ देर बाद थाने पहुंचे और तीनों पर केस दर्ज कराया। तीनों युवकों शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। शनिवार को सुबह तीन युवक दो बाइकों से विश्व विध्यालय पहुंचे। एक ने अपनी बाइक साइकिल स्टैंड में खड़ी कर दी। इसके बाद तीनों एक ही बाइक से कैंपस में प्रवेश कर गए। गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने रोका मगर वह नहीं रुके। कुछ देर बाद तीनों फाइन आर्ट विभाग पहुंच गए और एक छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने विरोध कर शोर मचाना शुरू कर दिया।

इसी बीच दीक्षाभवन में तैनात गार्ड पहुंच गए और तीनों को दौड़ा लिया। मनचले भागते इससे पहले ही प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद गेट से गार्डों की टीम लेकर आ गए और तीनों को पकड़ लिया गया। शुरू में तीनों ने खुद को विवि का छात्र बताया मगर जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो तीनों बाहरी निकले। प्रॉक्टर की सूचना पर कुछ ही देर में विवि चौकी इंचार्ज भीखू राय दल बल के साथ पहुंचे और तीनों को कैंट थाने की हवालात में डाल दिया। पकड़े गए युवकों की पहचान नीनाथापा स्कूल के पास नंदानगर निवासी राजकिशोर यादव, नंदानगर निवासी विजय पासवान तथा मोहनापुर पादरी बाजार निवासी आलोक शर्मा के रूप में हुई। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+