VIDEO: थाने के दलाल बेकसूरों को पकड़वाते हैं, केस खत्म करने को पुलिसवाले करते हैं वसूली
इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार भले ही पुलिस को सुधारने के लाख वादे करती हो लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस सुधरने का नाम नही लेती है। इटावा जनपद में एक थाने में सिपाही रिश्वत लेकर मामले को खत्म करने के लिए रुपये की मांग करता नजर आ रहा है। यहां थाने में दलाली का कार्यक्रम बड़े ही धड़ल्ले से जारी है। थानों में बकायदा दलाल सक्रिय हैं जो पहले तो लोगों को झूठे मामलों में फंसवाते हैं फिर उनसे सिपाहियों के जरिए धन उगाही करते हैं।

इटावा जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है पुलिस के हौसले बुलन्द हो गए हैं। आए दिन पुलिस द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आता है और यूपी पुलिस है कि इतने मामले सामने आने के बावजूद भी से बाज नहीं आ रही है। पूरा मामला इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र का है जहाँ इकदिल थाने में दलाली थमने का नाम नहीं ले रही है। थाने के दलाल फर्जी मामले में लोगों को इकदिल पुलिस द्वारा पकड़वाते है फिर मामले को खत्म करने के लिए मोटी रकम भी मांगते हैं। एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है जहां थाने के दलाल द्वारा कुछ लोगों को इकदिल पुलिस उठा लाई जिसके बाद उस मामले को खत्म करने के लिए थाने में तैनात सिपाही सरनाम केस को खत्म करने की मांग कर रहा है और पकड़े गए लोगों को भी डरा रहा है।
पकड़े गए लोगों से सिपाही सरनाम कह रहा है कि केस को हम खत्म कर देंगे आप 70 हजार पार्टी को दे दो और पुलिस को 30 हजार देना होगा, तभी हम केस को खत्म करेंगे। सिपाही वीडियो में कह रहा है कि 30 हजार में थाने के 5 लोग आपस मे बाटेंगे ओर वीडियो में ये भी साफ दिखाई दे रहा है कि सिपाही अपने इकदिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार से फोन पर केस को लेकर खत्म करने की बात भी कर रहा है। आए दिन इकदिल पुलिस गरीब मजलूमो पर फर्जी केस उठा कर रिश्वत लेकर जुल्म कर रही है। अब देखना ये होगा कि बड़े अधिकार इन रिश्वतखोरों पर कैसे लगाम लगा पाएंगे ।












Click it and Unblock the Notifications