VIDEO: इस महिला भाजपा विधायक ने SO साहब को उनके चेंबर में ही बांध लिया, रोते हुए निकले

इटावा। उत्तर प्रदेश में बीजेपी विधायकों की दबंगई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन कोई ना कोई विधायक अपनी दबंगई से चर्चा में आ जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के इटावा जिले में देखने को मिला जहां चोरों की मौत का विरोध करने आईं भाजपा की एक विधायक ने थाने में जमकर हंगामा काटा। इतना ही नहीं उन्होंने थाने में ही वहां के दरोगा को बंधक बना लिया और खूब गाली गलौच की।

Etawah MLA scolded and beaten SO in police station

क्या था मामला
इटावा में मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की मौत के मामले में सदर भाजपा विधायक सरिता भदौरिया अपने लाव लश्कर के साथ इकदिल थाने में पंहुची और अपने समर्थकों के साथ उन्होंने एसओ इकदिल अमित कुमार को उसके ही चेम्बर में बंधक बना लिया। विधायक सरिता भदौरिया आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसओ पर जमकर दबाव बनाने लगी। जब एसओ ने विधायक को बताया कि इस मामले में हमारे एसएसपी के अनुरोध पर प्रशासन मजिस्ट्रियल जांच कर रहा है और मै एसएसपी के बिना आदेश के इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नही कर सकता तो सदर विधायिका सरिता भदौरिया और उनके समर्थकों ने आपा खो दिया और एसओ के साथ जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इसी बीच उनके एक समर्थक ने एसओ पर हाथ छोड़ दिया और उनके कमरे से बाहर जाने लगा। इस हरकत पर जब एसओ अमित कुमार ने उक्त समर्थक को पकड़ने का आदेश दिया तो वहां मौजूद भाजपा विधायक व समर्थकों ने एसओ पर दबाव बना लिया।
थाने के भीतर ही सदर भाजपा विधायिका सरिता भदौरिया और उनके समर्थकों के द्वारा की गई अभद्रता और मारपीट की कोशिश से एसओ अमित कुमार का गला रुंध गया और आंखो में आंसू आ गए। इस पूरे घटनाक्रम में क्लाइमेक्स तब आया जब सारे समर्थकों के साथ भाजपा विधायिका एसओ के चेम्बर से बाहर निकल आई और तत्काल बाद बिल्कुल अकेले एसओ के चेम्बर में गई और दरवाजा बन्द कर लिया।

दरवाजा बन्द चेम्बर में इकदिल एसओ अमित कुमार और सदर भाजपा विधायिका सरिता भदैरिया के बीच हुई वन टू वन वार्ता चर्चा का विषय बन गई। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए इकदिल एसओ ने खुलासा किया की अकेले में विधायिका जी उससे यह कहने आई थी कि हम लोग राजनीतिक लोग हैं जनता के सामने यह सब दिखावा करना पडता है। आप बुरा मत मानना लेकिन आज विधायिका के व्यवहार से एसओ बेहद परेशान था। जबकि दूसरी ओर विधायक अब मीडिया के सामने सारे मामले में सफाई देती नजर आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+