Etah: पेड़ के विवाद में दबंगों ने दलित शख्स का गुप्तांग काटा, गर्भवती पत्नी को भी पीटा

उत्तर प्रदेश के एटा में एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां ऊंची जाति के लोगों ने दलित व्यक्ति की पिटाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित के निजी अंग को भी काट दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कुछ लोग दलित की जमीन पर लगे पेड़ को काट रहे थे। जब उसने आपत्ति जताई तो गांव के ही दबंगों ने उसको बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके गुप्तांग को काट दिया। वो लोग यही नहीं रुके। उन्होंने उसकी गर्भवती पत्नी को भी कुल्हाड़ी से मारा। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गई।

dalit

एटा पुलिस के मुताबिक उन्होंने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया। आरोपी विक्रम सिंह और सतेंद्र उर्फ भूरे ठाकुर पर दलित और उसकी पत्नी को मारने का आरोप लगा है। उन पर धमकी देने का भी आरोप है, जिसकी जांच की जा रही।

वहीं पीड़ित ने एक वीडियो में हमले के बारे में बात करते हुए कहा कि उसकी जमीन पर बबूल का एक पेड़ लगा था। जिसको आरोपी काट रहे थे, जब उसने आपत्ति जताई तो उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

आरोपियों में से एक, विक्रम के पास चाकू था, उसने पीड़ित का गुप्तांग काटने की कोशिश की। जिस पर उसे 12 टांके लगाने पड़े हैं। वहीं पीड़ित की चीख पुकार सुनकर उसकी पत्नी घर से निकली। उसने बीच-बचाव की कोशिश की, जिस पर आरोपी सतेंद्र ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई।

मामले में एटा के अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल भी करवा लिया गया। मामले की जांच जारी है।

शिकायत वापस लेने की धमकी
वहीं दूसरी ओर पीड़ित की पत्नी ने कहा कि पहले पुलिस मामला नहीं दर्ज कर रही थी, लेकिन हमने वकील से संपर्क किया। जिसके बाद FIR हुई। आरोपी के घर वाले उन पर शिकायत दर्ज करने का दबाव डाल रहे। उन्होंने गांव छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+