वाराणसी से लखनऊ बीच 20 इलेक्ट्रिक AC बसें, किन- किन शहरों में मिलेगी सुविधा?
रामायण सर्किट के अलावा रामनगरी को अवध क्षेत्र समेत आसपास के कई अन्य शहरों को एसी इलेक्ट्रिक बसों से जोड़ेने की मुहिम शुरू हो चुकी है। रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को दबाव को देखते हुए रामनगरी को आसपास के शहरों में परिवहन व्यवस्था की मजबूती पर फोकस किया जा रही है। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने 20 एसी बसों को हरी झंडी दिखाई है।
अयोध्या के रूट से गुजरने वाली बसों को वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ तक संचालित किया जाएगा। इन बसों को जरिए अयोध्या और पूरे उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि इन इलेक्ट्रिक बसों को पेश करने से स्वच्छ ऊर्जा-आधारित परिवहन मजबूत होगा और जैव ईंधन से चलने वाले वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

वातानुकूलित बसों को जरिए तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा का विकल्प भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल से स्वच्छ ऊर्जा-आधारित परिवहन मजबूत होगा। जैव ईंधन से चलने वाले वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। वातानुकूलित बसों के जरिए तीर्थयात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित हो सकेगी।
फुल चार्ज पर 225 किमी चलेंगी बसें
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने अयोध्या के 200-250 किमी के दायरे में शहरों और धार्मिक स्थलों तक एसी बसें चलाने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने के बाद 225 किमी चलेंगी। बसों को चार्ज करने के लिए गोरखपुर डिपो के अलावा अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। बसें आधे से एक घंटे में फुल चार्ज होती हैं।
कुंभ मेला के लिए गोरखपुर को 200 नई बसें
वर्ष 2025 में मकर संक्रांति से प्रयागराज के संगम तट पर लगने वाले महाकुंभ मेला के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र को 200 नई बसें मिलेंगी। सुविधा संपन्न यह सभी बसें एक रंग की होगी। दिसंबर 2024 तक यह सभी बसें गोरखपुर परिक्षेत्र को मिल जाएंगी। नई बसों की खरीद के लिए सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया है, जिससे करीब 4000 बसें खरीदी जाएंगी। गोरखपुर परिक्षेत्र सहित 20 डिपो को 200-200 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन शहरों में मिलेगी सुविधा
इलेक्ट्रिक एसी बसों की सुविधा यूपी के कई शहरों में जाने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। ये बसें अयोध्या से प्रयागराज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, अमेठी, वाराणसी, लखनऊ, गोंडा व बाराबंकी के बीच संचालित की जाएंगी। इससे इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications