BJP की हाइलेवल मीटिंग में प्रबुद्ध सम्मेलनों की हुई समीक्षा, जिला प्रभारियों को पकड़ाया गया टास्क

लखनऊ, 9 सितम्बर: उत्तर प्रदेश में सारी पार्टियां अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी अपनी पार्टी की चुनावी तैयारियों को और तेज करने के लिए लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची हुई हैं वहीं दूसरी ओर यूपी की सत्तारूढ़ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में पदाधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। भाजपा के सूत्रों की माने तो इस बैठक में प्रबुद्ध सम्मेलनों की समीक्षा की गई और आने वाले दिनों में और शहरों में भी इस तरह के कार्यक्रम कराए जाने की रूपरेखा पर मंथन हुआ।

योगी आदित्यनाथ

बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की। इसमें यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, संगठन महासचिव सुनील बंसल, सह प्रभारी यूपी, महासचिव, राज्य मंत्री समेत पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बेहद अहम मानी जा रही बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक चली। विधानसभा चुनाव समेत तमाम मौजूदा मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

संगठन ने लिया प्रबुद्ध सम्मेलनों का फीडबैक
बैठक में शामिल एक जिला प्रभारी ने वन इंडिया को बताया कि,

'' बैठकों में जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। खासतौर से हाल में हुए प्रबुद्ध सम्मेलनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद बैठक में यह तय हुआ कि पार्टी आगे भी इस तरह के प्रबुद्ध सम्मेलनों का अयोजन करेगी। इसके लिए कार्यक्रम तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ, संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर सम्मेलनों को संबोधित किया था।''

जिला प्रभारियों को पकड़ाया गया कई कार्यकमों का टास्क
प्रभारी की माने तो बैठक में प्रबुद्ध सम्मेलनों में आने वाली भीड़ और उसमें शामिल होने वाले लोगों के बारे में फीडबैक लिया गया। बैठकों को लेकर यूपी के प्रभारी राधामोहन सिंह ने विस्तार से जानकारी ली है। वो अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे जिसके बाद आगे के प्रबुद्ध सम्मेलनों की रूपरेखा तय की जाएगी।

स्वतंत्रदेव सिंह

बूथ विजय अभियान और सेवा ही समर्पण अभियान पर फोकस

प्रबुद्ध सम्मेलनों के अलावा कुछ और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पूरे प्रदेश में 11 सितंबर से शुरू हो रहे बूथ विजय अभियान की तैयारियों के बारे में भी सभी जिला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'सेवा समर्पण अभियान' की शुरुआत और योगी सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को कार्यक्रमों के बहाने जनजन तक पहुंचाने की पर फोकस किया गया। इसके लिए राज्य के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा।

राधामोहन सिंह

ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने का प्रयास
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू कर दी है। यूपी में चुनाव से पहले प्रकाश को लुभाने के लिए और खासतौर से ब्राह्मणों की नाराजगी दूर करने के लिए सपा और बसपा की तरफ से पूरे प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में अब भाजपा भी पूरे प्रदेश में 5 सितंबर से प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+