वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के बाद एक और ट्रेन हुई हादसे का शिकार
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट इलाके में वास्कोडिगामा एक्सप्रेस हादसे की खबर के बीच सहारनपुर में भी एक एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। मिली सूचना के मुताबिक सहारनपुर के पास चलती ट्रेन की बोगियों से टूटकर इंजन अलग हो गया।

सहारनपुर के पास यह घटना हुई है जिसमें जम्मू पटना अर्चना एक्सप्रेस की बोगियों से इंजन टूटकर अलग हो गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि 25 किलोमीटर के बीच अर्चना एक्सप्रेस की दो बार कपलिंग टूट गई। यह ट्रेन जम्मू से पटना जा रही थी। बाद में दूसरा इंजन लगाकर इस ट्रेन को रवाना किया गया।

इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। एक और ट्रेन वास्कोडिगामा एक्सप्रेस यूपी में चित्रकूट के पास मानिकपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। ट्रेन वास्को से पटना जा रही थी, नॉर्थ सेंट्रल रेल के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि मानिकपुर स्टेशन से सुबह 4:18 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 से निकलते ही ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए।












Click it and Unblock the Notifications