ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, जानिए क्या रही खास उपलब्धियां
लखनऊ, 15 जुलाई: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को अपने 100 दिनों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि ऊर्जा विभाग ने अपने सभी तय लक्ष्यों को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बिजली क्षेत्र की तात्कालिक चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने की कोशिश करते की गई। सरकार के पास आने वाले समय में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की महत्वाकांक्षी योजना भी विभाग की तरफ से तैयार की गई है।

11 जुलाई को रही बिजली की ऐतिहासिक डिमांड
लोकभवन में शुक्रवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान शर्मा ने यह बातें कहीं। शर्मा ने सरकार के पहले 100 दिनों के दौरान अपने विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया कि, "11 जुलाई को 26,500 मेगावाट और यह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक था। इस साल अप्रैल और मई के बीच बिजली की खपत पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 27% अधिक थी। " शर्मा ने कहा कि लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद हम सफलतापूर्वक मांग को पूरा कर रहे हैं।
किसानों के लिए बनाए जाएंगे अलग कृषि फीडर
उन्होंने कहा कि ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने, केबल फटने जैसी स्थानीय खराबी के कारण बिजली बाधित होना एक बड़ी चुनौती है और लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा, "राज्य में लागू की जा रही पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना बिजली वितरण प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।" उन्होंने कहा कि किसानों को विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृषि फीडरों को अलग करने का काम भी जोरों पर है।
बिजली संयंत्रों का प्लांट लोड बढ़ाने पर फोकस
मंत्री ने कहा कि मौजूदा ताप विद्युत संयंत्रों के प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) को बढ़ाकर अधिक बिजली उत्पादन के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया, 'पीएलएफ एक साल में 66 फीसदी से बढ़कर 80 फीसदी हो गया है।' शर्मा ने आगे कहा कि सरकार राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर इन परिस्थितियों से निपटने की कोशिश की जाएगी। जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों के कारण अधिक थर्मल प्लांट स्थापित करना संभव नहीं था।
ये रहीं ऊर्जा विभाग की 100 दिनों में उपलब्धियां
- सार्वजनिक शिकायतों को सुनने के लिए संभव पोर्टल विकसित करना।
- ट्रांसफॉर्मर के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड रखने के लिए मोबाइल ऐप विकसित करना।
- दो नए वितरण सबस्टेशन स्थापित करना।
- सात नए ट्रांसमिशन सबस्टेशन स्थापित करना।
- बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं के घरों में 3.68 लाख मीटर के लक्ष्य की तुलना में 5.75 लाख मीटर की स्थापना।
- सबसे सफल वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम (OTS) को लागू करना












Click it and Unblock the Notifications