PICs: सहारनपुर की लेबर कॉलोनी में अवैध कब्जे पर चला बुल्डोजर

शहर की लेबर कॉलोनी स्थित करीब दो बीघा जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे।

सहारनपुर। सहारनपुर में नगर निगम का चुनाव संपन्न होने और भाजपा के पहले मेयर बनने के बाद अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। यहां पर एक युवती नगर निगम के बुल्डोजर के आगे लेट गई, रोती और बिलखती रही लेकिन पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों ने उसकी एक ना सुनी। देखते ही देखते युवती की आंखों के सामने उसके घर को ध्वस्त कर दिया गया। सोमवार को नगर निगम जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। शहर की लेबर कॉलोनी स्थित करीब दो बीघा जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। लेबर कॉलोनी निवासी शिवानी भी इन्हीं लोगों में से एक यहां पर अपने परिवार के साथ झोपड़ी डालकर रह रही थी।

Encroachment removed of Labour Colony in Saharanpur
Encroachment removed of Labour Colony in Saharanpur

नगर निगम के बुल्डोजर ने सबसे पहले शिवानी के आशियाने को ही अपना निशाना बनाया। शिवानी ने कहा कि अगर उसकी झोपड़ी गिरा दी जाती है तो उसके पास कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां पर वो अपने परिवार के साथ सिर छुपा सके और सर्द रात को गुजार सके लेकिन ना तो पुलिस वालों और ना ही नगर निगम के कर्मचारियों ने युवती की सुनी।

Encroachment removed of Labour Colony in Saharanpur
Encroachment removed of Labour Colony in Saharanpur

इसके बाद युवती बुल्डोजर के सामने लेट गई तो महिला पुलिस कर्मियों ने जबरन उसे बुल्डोजर के आगे से हटा दिया। शिवानी रोती और बिलखती रही और बुल्डोजर से उसके आशियाने को एक झटके में ध्वस्त कर दिया गया।

Encroachment removed of Labour Colony in Saharanpur

नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने बताया कि नगर निगम की जमीन पर कब्जा हटाने का अभियान शुरू किया गया है। जिस व्यक्ति ने भी नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, वो स्वयं ही हटा लें अन्यथा जबरन कब्जा हटाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+