Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
यूट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav) वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले रविवार यानी आज ही नोएडा पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
नोएडा पुलिस ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav) के खिलाफ ये कार्रवाई सांप के जहर की तस्करी के मामले में की है। बता दें मामले में पिछले साल नोएडा पुलिस ने सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज की थी।

मामले की जांच कर रही नोएडा पुलिस ने 9 मार्च को एल्विश यादव और कुछ अन्य लोगों पर नोएडा के एक शख्स पर हमला करने का आरोप लगाया। कथित हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। शिकायतकर्ता ने पुलिस का बताया कि एल्विश यादव ने उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश की और उसे जान से मारने की धमकी दी। दरअसल एल्विश ने जिस शख्स पर हमला किया उसने ही कोबरा सांप तस्करी के खिलाफ शिकायत की थी।
नोएडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए 3 नवंबर को मामले में पांच कोबरा समेत नौ सांपों को बचाया था। जांच से पता चला कि सभी नौ सांपों में जहर ग्रंथियां गायब थीं। पुलिस ने उनके पास से 20 मिलीलीटर सांप का जहर भी बरामद किया।
#WATCH | Noida Police arrests YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav.
— ANI (@ANI) March 17, 2024
He is being presented in the District & Sessions Court Surajpur, Greater Noida, Uttar Pradesh. https://t.co/gAVCgePVs3 pic.twitter.com/CXT2aDmBTC
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक लोग सांप के जहर का उपयोग मनोरंजक दवा के रूप में करते हैं। हालांकि मामले में एल्विश ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे निराधार, फर्जी बताया है।
पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) में एल्विश के खिलाफ शिकायत के बाद कार्रवाई जारी है। एल्विश यादव इसके अलावा भी के दूसरे विवाद से घिरे हैं। उनके खिलाफ वीडियो म्यूजिक को लेकर भी मामला दर्ज किया है, जिसमें एल्विश ने एक दुर्लभ प्रजाति के सांप का इस्तेमाल किया था।












Click it and Unblock the Notifications