पटरी पर बैठी 11 गायों को ट्रेन ने काट दिया, 8 की दर्दनाक मौत

स्टेशन के आउटर सिग्नल पर 11 गायें बैठी थीं। बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर 5254 डाउन मैलानी पैसेंजर ट्रेन बिछिया स्टेशन आ रही थी।

बहराइच। उत्तर प्रदेश में कर्तनियाघाट अभ्यारण्य में बिछिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर ट्रेन की चपेट में आकर 8 गायें कटकर मर गईं जबकि तीन बुरी तरह घायल हैं। रेलवे प्रशासन ने विधिक कार्रवाई शुरू की है।

आउटर सिग्नल पर बैठी थी 11 गायें

आउटर सिग्नल पर बैठी थी 11 गायें

मैलानी प्रखंड पर बिछिया रेलवे स्टेशन स्थित है। स्टेशन के आउटर सिग्नल पर 11 गायें बैठी थीं। बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर 5254 डाउन मैलानी पैसेंजर ट्रेन बिछिया स्टेशन आ रही थी।

ट्रेन की चपेट में आकर गायें कटी

ट्रेन की चपेट में आकर गायें कटी

इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर सभी गायें कट गईं। मौके पर ही 8 गायों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गायें कटकर घायल हो गईं। वहीं घटना की सूचना पाकर स्टेशन मास्टर राजेश मीना ने रेलवेकर्मियों को मौके पर भेजा।

रेलवे प्रशासन कर रहा कार्रवाई

रेलवे प्रशासन कर रहा कार्रवाई

स्टेशन मास्टर ने बताया कि बिछिया में स्थित गौशाला की गायें अक्सर ट्रेन पटरी पर आ जाती हैं। कई बार गौशाला के प्रबंधक को सूचना भी दी गई लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया जिससे रविवार को घटना घटी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+