संभल: बारातियों पर गिरा बिजली का तार, दो की मौत, 9 लोग झुलसे
बारात चढ़ने के दौरान रंगशाला के उपरी हिस्से में बिजली का तार टकरा गया। जिसके बाद काफी तेज ब्लास्ट हुआ। फॉल्ट हो जाने के बाद बिजली का तार बरातियों के ऊपर गिर गया।
संभल। बारात चढ़ने के दौरान रंगशाला से बिजली का तार टूटकर बारातियों के ऊपर गिर गया। जिससे बच्चे समेत 9 लोग झुलस गए। इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। शवों को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। घटना मंगलवार रात दो बजे की है। मामला संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव जेतोरा का है। जहां मंगलवार को गांव सादनगर से मंगलवार को बारात आई थी।

बारात पहुंचने के बाद बरातियों ने खाना खाया और उसके बाद बारात चढ़त के लिए पहुंच गए। गांव की गलियों में बिजली के तार काफी नीचे हैं। बारात चढ़त के दौरान रंगशाला के उपरी हिस्से में बिजली का तार टकरा गया। जिसके बाद काफी तेज ब्लास्ट हुआ। फॉल्ट हो जाने के बाद बिजली का तार बरातियों के ऊपर गिर गया। जिसमें बच्चे समेत 10 लोग झुलस गए। घटना के बाद से बारात में अफरा-तफरी मच गई। प्रोग्राम को बंद करा दिया गया।
आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना के बाद रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications