अखिलेश के EVM चोरी वाले आरोप पर चुनाव आयोग सख्त, वाराणसी ADM सस्पेंड

नई दिल्ली, 9 मार्च: उत्तर प्रदेश में सातों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अब 10 मार्च यानी गुरुवार को वोटों की गिनती की जाएगी। इससे दो दिन पहले 8 मार्च को वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों पर ईवीएम चोरी का भी आरोप लगाया था। इसका एक वीडियो जारी करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रशासन पर चुनाव में हेरफेर के आरोप लगाए। जिस पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाते हुए वाराणसी के एडीएम एनके सिंह को निलंबित कर दिया है।

Recommended Video

    UP Exit Poll 2022: EVM 'चोरी' के आरोप के बाद Varanasi समेत 3 जगह के अधिकारी सस्पेंड |वनइंडिया हिंदी
    evm

    दरअसल सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के काउंटिंग सेंटर से ईवीएम मशीनों को ले जाते हुए कुछ कर्मचारियों को पकड़ा था। इसके बाद वहां पर जमकर हंगामा हुआ। साथ ही कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस पर प्रशासनिक अधिकारी मीडिया के सामने आए और इस मामले में उन्होंने सफाई दी। साथ ही दावा किया कि इन ईवीएम को ट्रेनिंग के लिए ले जाया जा रहा था। बाद में वाराणसी के कमिश्नर ने भी गलती स्वीकार की और कहा कि ईवीएम की आवाजाही के प्रोटोकॉल में चूक हुई थी। उन सारी ईवीएम को ट्रेनिंग के लिए ले जाया जा रहा था।

    मामले में चुनाव आयोग ने कहा कि ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीनों को ले जाने में नियमों का पालन नहीं किया गया। ऐसे में यूपी के सीईओ से वाराणसी के एडीएम एनके सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। चुनाव आयोग से निर्देश मिलते ही एनके सिंह को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए गए।

    सपा ने हाईकोर्ट जाने की कही थी बात
    मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि 2017 में करीब 50 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत का अंतर 5000 वोटों से कम था। इस बार भी अधिकारी चुनाव में हेरफेर कर रहे हैं। इस वजह से समाजवादी पार्टी हाईकोर्ट जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम की रखवाली करने की अपील की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+