गन प्वाइंट पर लूट, पैर छूकर मांगी माफी, Rs 500 देकर कहा नाश्ता कर लेना

गाजियाबाद, अगस्त 31: दिल्ली से सटे गाजियाबाद की एक पॉश कालॉनी में लूट की चौंका देने वाली एक घटना सामने आई है। राजनगर में सेक्टर-9 पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर पूर्व महापौर आशु वर्मा के रिश्तेदार की कोठी में घुसकर चार नकाब पोशों ने असलहों के बल पर लूटपाट की और फिर जाते समय बुजुर्ग महिला को 500 रुपए देकर पैर छूए और उनसे माफी मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ छह महीने बाद पैसा लौटाने का वादा भी किया।

ताला तोड़ घर में घुसे चोर

ताला तोड़ घर में घुसे चोर

पूर्व मेयर आशु वर्मा की कोठी के पास बुजुर्ग दंपती सुरेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी अरुणा वर्मा रहते हैं। सुरेंद्र वर्मा पूर्व महापौर के रिश्ते के मामा हैं। मंगलवार तड़के ढाई बजे के करीब दीवार फांदकर बदमाश कोठी में घुसे और गैस कटर से साइड वाले दरवाजे का ताला काटा और दूसरे दरवाजे का शीशा तोड़कर लाबी में दाखिल हुए। एक बदमाश के हाथ में तमंचा और तीन बदमाशों के हाथ में चाकू थे। दंपती को बंधक बनाकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपए और चार लाख के जेवर लूट लिए।

बदमाशों के दोनों के फोन लेकर स्विच ऑफ कर दिए

बदमाशों के दोनों के फोन लेकर स्विच ऑफ कर दिए

पीड़ित महिला ने बताया कि, तड़के साढ़े तीन बजे लाबी में रोशनी दिखी और आहट भी हुई। लाबी का बल्ब जलाया तो चार नकाबपोश अलमारी खंगाल रहे थे। मुझे देखकर चारों मेरी ओर दौड़े और मुझे शांत रहने का इशारा किया। वे मुझे चाकू दिखाते हुए कमरे में ले गए। उन्होंने बताया कि, बदमाशों के दोनों के फोन लेकर स्विच ऑफ कर दिए। सुरेंद्र को गन प्वाइंट पर लेकर एक बदमाश बोला कि दो लाख रुपये दो। अरुणा ने इनकार किया तो बोला कि मेरा आपरेशन होना है.. मुझे रुपये की जरूरत है।

दंपति ने सर्जरी के लिए निकाले थे पैसे

दंपति ने सर्जरी के लिए निकाले थे पैसे

अरुणा का कहना है कि चारों जींस टीशर्ट पहने थे। उनकी भाषा बदमाशों वाली नहीं थी। उन्हें चारों ड्रग एडिक्ट लग रहे थे। अरुणा ने बताया कि, मंगलवार को सुरेंद्र का मोतियाबिंद का आपरेशन होना था। शुक्रवार वह बैंक से एक लाख रुपये सर्जरी के लिए लाई थीं। उनकी आंख खुलने से पहले बदमाश बाकी तीनों कमरों को खंगालकर पैसे अपने कब्जे में कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने बेडरूम से गहने भी निकाल लिए।

जाते वक्त 500 रुपये देकर छुए पैर और बोले....

जाते वक्त 500 रुपये देकर छुए पैर और बोले....

पीड़ित ने बताया कि, काफी देर तक लूटपाट करने के बाद एक चोर ने मुझे समय पूछा, तब साढ़े चार बजे चुके थे। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकाला लिया। अरुणा ने बताया कि बदमाश जाने लगे तो उन्हें 500 रुपये का नोट देते हुए बोले, कि इससे सुबह नाश्ता कर लेना। अरुणा ने पैसे लेने से मना कर दिया और मुख्य द्वार खोलकर चारों को बाहर निकाला। जाते समय उनके दोनों आइफोन के चार्जर भी ले गए और गेट पर अरुणा को मोबाइल लौटाते हुए चारों ने उनके पैर छूकर कहा कि हमें माफ कर दो। हमने मजबूरी में ऐसा किया। आपके रुपये छह माह में लौटा देंगे।

दंपति की बेटियां विदेश में रहती हैं

दंपति की बेटियां विदेश में रहती हैं

इसके बाद अरुणा ने घटना की जानकारी अपनी भांजी को दी। उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सुरेंद्र वर्मा की तीन शादीशुदा बेटियां हैं, जो बोस्टन, हांगकांग और कनाडामें रहती हैं। सुरेंद्र पत्नी अरुणा के साथ भूतल पर रहते हैं और प्रथम तल पर निजी कंपनी के प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। दूसरे तल के कमरे में घरेलू सहायक मीना पति हरपाल के साथ रहती है। हरपाल दिन में कोठी पर गार्ड के रूप में तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+