Eid 2025: 'ईदगाह में नमाज पढ़ें, सड़कों पर नहीं', इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी की मुस्लिमों से खास अपील

Eid 2025: रमजान के मुकद्दस महीने के बाद हर मुसलमान को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है, वह है ईद-उल-फितर। भारत में ईद की तारीख चांद दिखने पर तय होती है। लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि 30 मार्च 2025 को चांद देखने की कोशिश की जाएगी। अगर चांद नजर आ गया, तो 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी, वरना 1 अप्रैल को होगी।

मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, जो इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं, ने सभी मुसलमानों से अपील की है कि ईद की नमाज ईदगाह या मस्जिद में ही अदा करें और सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचें।

EID 2025

ईदगाह में नमाज पढ़ें, सड़कों पर नहीं-रशीद फिरंगी महली

लखनऊ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, "ईद-उल-फितर का चांद 30 मार्च को देखा जाएगा और अगर चांद दिखाई देता है, तो ईद 31 मार्च को मनाई जाएगी। इस संबंध में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें हमने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ईदगाह और मस्जिद पहुंचें और सड़कों पर नमाज न पढ़ें और ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें। नमाज के बाद, अपने देश की सुरक्षा और स्थायी शांति और फिलिस्तीन देश में शांति की स्थापना के लिए दुआ करें।"

रमजान के बाद ईद की रौनक

रमजान खत्म होते ही ईद की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बाजारों में रौनक बढ़ जाती है, लोग नए कपड़े खरीदते हैं, पकवान बनाते हैं और अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं। इस खास मौके पर ग़रीबों को ज़कात (दान) देना भी जरूरी माना जाता है।

चांद के दीदार पर निर्भर है ईद

ईद इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक शव्वाल महीने के चांद पर निर्भर करती है। अगर 30 मार्च को चांद दिख गया, तो 31 मार्च को ईद होगी, वरना यह 1 अप्रैल को मनाई जाएगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी यही तरीका अपनाया जाता है।

अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में ईद की तारीख वहां के चांद देखने या सऊदी अरब की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करेगी। कई मुसलमान सऊदी अरब की घोषणा को मानते हैं, जबकि कुछ लोग अपने देश में चांद देखने पर ही ईद मनाते हैं।

खुशियों का त्योहार ईद

ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, प्यार और खुशियों को बांटने का दिन होता है। जैसे ही चांद नजर आएगा, ईद का ऐलान हो जाएगा और फिर हर तरफ मिठाइयों, गले मिलकर मुबारकबाद देने और दुआओं का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+