पैसे लेकर वोट देने के बयान पर फंसे अखिलेश, EC ने थमाई नोटिस, कल तक मांगा जवाब

पैसे लेकर वोट देने के बायन पर चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को नोटिस थमा दिया है। आयोग ने अखिलेश से मंगलवार शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ गई है। चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को नोटिस थमा दिया है। पैसे लेकर वोट देने के बायन पर चुनाव आयोग ने अखिलेश यादव को नोटिस थमा दिया है। आयोग ने अखिलेश से मंगलवार शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा है।

 EC issues notice to UP CM Akhilesh Yadav over a statement violative of MCC provisions

आपको बता दें कि अखिलेश यादव ने 4 मार्च को भदोही एक चुनावी सभा में कहा था कि अगर आपको कोई पैसे दे तो ले लेना लेकिन वोट 'साइकिल' को ही देना। भदोही की जनसभा में उन्होंने कहा था कि मैंने सुना है कि आपलोगों को पैसे दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सलाह है कि आपलोग पैसे रख लो लेकिन याद रखना अपना वोट साइकिल को ही देना।

अखिलेश के इस बयान को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। भाजपा ने इसे आदर्श चुनाव अचारसंहिता का उल्लंघन करार दिया था और इसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। अखिलेश के इस बयान को लेकर अब उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है। अब उन्हें 7 मार्च तक शाम 5 बजे से पहले इस नोटिस का जवाब देना है। 8 मार्च को होने वाले आखिरी चरण के मतदान से पहले अखिलेश को 7 मार्च शाम 5 बजे तक चुनाव आयोग के इस नोटिस का जवाब देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+