बरेली में हो रही थी भाजपा संगठन की अहम बैठक, नींद से बार-बार गिरे जा रहे थे विधायक
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसके बावजूद भाजपा संगठन लोकसभा चुनाव के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। लेकिन प्रदेश संगठन मंत्री की बैठक में बहेड़ी विधायक छत्रपाल गंगवार शायद इस बात को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसीलिए वो पूरी बैठक में दौरान जमकर नींद लेते दिखाई दिए।
बरेली की लोकसभा सीट के लिए चुनाव की तैयारियों को लेकर बरेली में हुई अहम बैठक हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने तैयारियों का जायजा लिया और चुनाव को कैसे जीता जाए उसके टिप्स भी दिए। बंसल ने कहा की हमारा लक्ष्य यूपी में 74 प्लस सीट जीतने का है। जीत के लिए एक रोडमेप तैयार कर लिया गया है। वहीं महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार गहरी नींद में सोते देखे गए।
सवाल यह है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा भी अपने स्तर से सभी लोक सभाओं सीटों की तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल आज बरेली पहुंचे और लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। सवाल है क्या ऐसे विधायकों के सहारे भाजपा 2019 चुनाव जितने की उम्मीद लगाए बैठी है।
श्री बंसल ने मीडिया से बातचीत में कहा की प्रदेश की सभी 80 लोकसभाओं की हम मीटिंग कर रहे हैं। ये मीटिंग दो अक्टूबर तक चलेगी। उन्होंने यह भी कहा की बरेली में आज 5 लोकसभाओ की मीटिंग की गई है। मीटिंग में पांचों लोकसभाओं के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहे। इसके साथ ही वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक भी मीटिंग में मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- मैनपुरी: अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, एक सिपाही घायल