यूपी: विसर्जन के दौरान मूर्तियों पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने फेंका पत्थर, छावनी में बदला इलाका
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में यूपी पुलिस कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में अराजकता की बात सामनें आई। सुल्तानपुर जिला भी इस अराजकता से अछूता नहीं रहा। शुक्रवार को कूरेभार थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर कोतवाली में मूर्ति विसर्जन मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब विसर्जन के दौरान दूसरे संप्रदाय के युवकों नें मूर्ति पर पत्थर फेंक दिया। इससे माहौल बेहद गरमा गया जिसके बाद प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर हालात को काबू में किया गया।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर बेलगरा गांव में शुक्रवार की शाम गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें विसर्जित करने के लिए रवाना किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान ही गांव के दूसरे संप्रदाय के कुछ अराजक तत्वों ने मूर्ति पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर फेंकते ही विसर्जन में शामिल युवक आक्रोशित हो गए। एक संप्रदाय के लोग दूसरे पक्ष के अराजक तत्वों के प्रति आक्रोशित होकर सैकड़ो की संख्या में दुर्गा मंदिर परिसर पर जमा हो गए। मंदिर पर जमा लोगों की भीड़ व आक्रोश को देख लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 दी।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर विजय मल्ल सिंह यादव, गोसाईंगंज, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर कोतवाली की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ घंटों बैठक कर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। गांव में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विजय मल्ल सिंह यादव ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications