मूसलाधार बारिश का UP में कहर, लखनऊ-कानपुर में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी किया ये बड़ा अपडेट

मूसलाधार बारिश का UP में कहर, लखनऊ-कानपुर में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी किया ये बड़ा अपडेट

लखनऊ, 16 सितंबर: प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वांचल और बुंदेलखंड इलाकों में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश की वजह से जनता बेहाल हो गई। हालात इतने खराब हैं कि सड़कों पर पानी भर गया है और राजधानी के ज्यादातर इलाकों में बिजली काट दी गई है। ऐसे हालात को देखते हुए लखनऊ-कानपुर और झांसी में स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ सरकारी और गैर सरकारी ऑफिसों तक की छुट्टी कर दी गई है। राजधानी लखनऊ में स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने दिए है।

प्रशासन ने जारी किए ट्रोल फ्री नंबर

प्रशासन ने जारी किए ट्रोल फ्री नंबर

जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो अपने-अपने घरों के अंदर ही रहे। अगर कोई ज्यादा जरूर काम हो तभी घरों से निकले। दरअसल, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ आंधी तूफान की भी संभावना है। भारी बारिश और तूफान की संभावना को देखते हुए लखनऊ मंडलायुक्त लखनऊ डॉ रोशन जैकब ने टोल फ्री नंबर 1533 तथा 9151055671/ 9151055672/ 9151055673 भी जारी किए है। कहा कि लखनऊ शहर में भारी वर्षा के कारण कहीं भी कोई दुर्घटना की संभावना हो या घटी हो तो तुरंत इन नंबरों पर फोन करके तत्काल सूचित करें।

मौसम विभाग ने भी जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने भी जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग केंद्र लखनऊ ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कनौज, कानपुर शहर, कानपुर देहात, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर मैनपुरी, इटावा, झांसी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और ललीतपुर में भारी बारिश के आसार हैं।

भारी बारिश के कारण लखनऊ आज बंद रहेंगे स्कूल

भारी बारिश के कारण लखनऊ आज बंद रहेंगे स्कूल

वहीं, ज‍िलाध‍िकारी लखनऊ की ओर से जारी आदेश में कहा गया है क‍ि लखनऊ जनपद के समस्त क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण आज 16 सितंबर 2022 को प्रातः 3.45 पर नगर आयुक्त द्वारा दी गयी जल भराव की सूचना के आधार पर आज दिनांक 16 सितंबर 2022 को सभी बोर्ड्स के कक्षा 12 तक के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाता है।

कानपुर और झांसी में आज बंद रहेंगे स्कूल

कानपुर और झांसी में आज बंद रहेंगे स्कूल

कानपुर और झांसी में भी रात भर रुक रुक कर वर्षा होने के चलते कई इलाकों में जल जमाव हो गया है। शुक्रवार सुबह डीएम कानपुर और डीएम झांसी ने 12वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही, जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो अपने-अपने घरों के अंदर ही रहे। अगर कोई ज्यादा जरूर काम हो तभी घरों से निकले।

घुटने तक पानी में कमिश्नर रोशन जैकब ने किया निरीक्षण

भारी बारिश की वजह से लखनऊ के कई इलाकों में पानी भर गया है, जिसकी वजह लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच लखनऊ की कमिश्नर रोशन जैकब ने शुक्रवार सुबह जलभराव की स्थिति का खुद निरीक्षण किया। रोशन जैकब घुटने तक पानी में खुद घुसकर उन इलाकों में पहुंचीं, जहां पर पानी भरा हुआ है। इसमें जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, रिवरफ्रंट कॉलोनी आदि शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+