VIDEO: घने कोहरे में पलटी बस, आग लगने पर कूदने लगीं सवारियां

सभी सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंची, बस आग की लपटों में जलकर राख हो चुकी थी।

कन्नौज। श्रावस्ती से राजकोट जा रही बस कोहरे की छाई धुंध में अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसके बाद बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार 100 से ज्यादा सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि आग की चपेट में आई बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर देखने को मिला जहां सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। इसके बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई।

Due to dense fog, bus unbalanced then collided and fired in Kannauj

बस में बैठी सभी सवारियां श्रावस्ती जिले की तहसील इकौना के रहने वाले हैं जो बस से राजकोट जा रहे थे। सभी सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंची, बस आग की लपटों में जलकर राख हो चुकी थी। सवारियों की चौकसी के चलते सभी सवारियां बाल-बाल बच गई लेकिन सवारियों का सामान बस के साथ ही जलकर राख हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+