UPSSC PET 2022: परीक्षा के चलते यूपी के बस डिपो-रेलवे स्टेशनों पर अफरा-तफरी, ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं
उत्तर प्रदेश के कई बस डिपो और रेलवे स्टेशनों में शुक्रवार और शनिवार की रात को अफरा-तफरी का माहौल रहा। राज्य सरकार की प्रमुख सेवा भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्रों पर जाने और वापस आने के चलते काफी भीड़ रही।
उत्तर प्रदेश के कई बस डिपो और रेलवे स्टेशनों में शुक्रवार और शनिवार की रात को अफरा-तफरी का माहौल रहा। राज्य सरकार की प्रमुख सेवा भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्रों पर जाने और वापस आने के चलते काफी भीड़ रही। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए अभ्यर्थियों की काफी भीड़ थी।

दो दिवसीय परीक्षा के लिए राज्य भर से 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। दक्षिणी यूपी के झांसी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात उम्मीदवारों से भरे प्लेटफॉर्म दिखाई दे रहे थे। सभी उम्मीदवार ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेनों में खड़े होने के लिए बमुश्किल कोई जगह दिखाई दे रही थी।
कानपुर के चारबाग रेलवे स्टेशन पर अपने परीक्षा केंद्रों से लौट रहे कई उम्मीदवारों ने मीडिया को बताया कि ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप पर भीड़भाड़ के कारण उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। 22 वर्षीय प्रभात वर्मा ने बताया कि उसने प्रयागराज से 1 बजे ट्रेन पकड़ी और सुबह 6 बजे लखनऊ पहुंचा। कोई विशेष ट्रेन नहीं थी, कोई व्यवस्था नहीं थी।
अमेठी से लखनऊ की यात्रा करने वाले रवि कुमार मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी। मौर्य ने कहा कि परीक्षा केंद्र इतनी दूर क्यों आवंटित किए गए? और अगर ऐसा था, तो पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई।
यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2022: पीईटी परीक्षा में कैंडिडेट से हुई अगर ये गलती तो हो सकता है सभी परीक्षाओं से डिबार












Click it and Unblock the Notifications