VIDEO: ग्राम प्रधान के अवैध खनन की वजह से गई मासूम बच्ची की जान
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में अवैध खनन के चलते दो बच्चियों की मौत हो गई, वहीं एक बच्ची को गम्भीर हालात में सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। गांववालें बच्ची की मौत का जिम्मेदार ग्राम प्रधान को मान रहे हैं क्योंकि ग्राम प्रधान द्वारा अवैध खनन की वजह से जमीन में ढांग बन गई थी जिसके गिरने से वहां खेल रही बच्ची की मौत हो गई।

मामला मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला बंशी का है, जहाँ ग्राम समाज की जमीन से आरोपी ग्राम प्रधान ने मिट्टी निकलवा दी जिससे वहां एक ढांग बन गया। आज दोपहर को गाँव के ही कुछ बच्चे वहाँ खेल रहे थे की अचानक ढांग के गिरने से 3 बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए जिन्हें ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला ओर उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर आए, जहाँ डॉक्टरों ने 2 बच्चियों को मृत घोषित कर दिया और एक बच्ची की गंभीर हालत देखते हुए उसे मिनी पी जी आई सैफई रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications