Dudhwa Tiger Reserve: बाघों की मौत के मामले में CM योगी ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
Dudhwa Tiger Reserve में बाघों की मौत के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। सीएम योगी ने जांच के आदेश भी दिए हैं।

Dudhwa Tiger Reserve में बाघों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्ती दिखा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दुधवा नेशनल पार्क में पिछले कुछ दिनों में बाघों की असमय मौत हुई है। मामले की गंभीरता को भांपते हुए CM ने इसका संज्ञान लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के आदेश देने के साथ-साथ अधिकारियों को ये भी पता लगाने को कहा है कि बाघों की मौत का सटीक कारण क्या है। मामले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से जारी बयान के अनुसार, सीएम योगी ने गुरुवार को अधिकारियों को बाघों की असमय मौतों की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी।
मुख्यमंत्री ने वन मंत्री, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वन विभाग के अन्य अधिकारियों को तुरंत दुधवा नेशनल पार्क जाने और विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया और रिपोर्ट जमा करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications