Dsp Shrestha Thakur: यूपी की लेडी सिंघम हुई धोखाधड़ी की शिकार, फर्जी IRS से हुई शादी और लगा लाखों का चूना
Ghaziabad News Dsp Shrestha Thakur: उत्तर प्रदेश के शामली में तैनात डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। श्रेष्ठा ठाकुर ने अपने पूर्व पति रोहित राज के खिलाफ गाजियाबाद के कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि 'रोहित राज ने खुद को आईआरएस अफसर बताकर उनसे शादी की थी और लाखों रू ऐठें हैं।दोनों की शादी मेट्रोमोनियल साइट से तय हुई थी और उस वक्त उन्होंने अपनी तैनाती रांची में बताई थी , ये बात साल 2018 की है।'
लेकिन शादी के बाद ही उन्हें रोहित राज की सच्चाई पता चल गई और इसके बाद भी उन्होंने रोहित राज से रिश्ता निभाने की कोशिश की थी लेकिन रोहित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने श्रेष्ठा ठाकुर का फर्जी साइन करके लखनऊ में प्लॉट खरीदने के लिए उनके बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपये निकाल लिए थे।
श्रेष्ठा ठाकुर के नाम पर लोगों को ठग रहा है रोहित राज
जिसके बाद ही उन्होंने रहित राज से तलाक ले लिया और अब दोनों के बीच कोई संबध नहीं है लेकिन रोहित राज डिप्टी एसपी श्रेष्ठा ठाकुर के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने लगा और इस तरह से उसने काफी लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया।
गाजियाबाद के कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज
उसकी काली करतूतों की बात श्रेष्ठा ठाकुर तक पहुंची तो उन्होंने उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया है और कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मालूम हो कि रोहित राज इस वक्त गाजियाबाद में ही रह रहा है। श्रेष्ठा ठाकुर ने पूर्व पति रोहित राज सिंह के अलावा ससुर वकील शरण सिंह और रोहित के भाई संजीत सिंह के खिलाफ भी कंपेलन की है।
एफआईआर में श्रेष्ठा ने कहा कि अभी तक वो मर्यादा की वजह चुप थीं लेकिन अब पानी सिर से ऊपर उठ गया है इसलिए उन्होंने कानूनी कदम उठाया है, जो दोषी है उसे सजा हर हाल में मिलनी चाहिए।
रोहित राज नाम का एक व्यक्ति रांची में तैनात था
आपको बता दें कि रोहित मूलरूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। जिस वक्त श्रेष्ठा ठाकुर से उनकी शादी हुई थी उस वक्त रोहित राज नाम का एक व्यक्ति भी रांची में तैनात था , इसी वजह से श्रेष्ठा ठाकुर के घरवाले उसका झूठ पकड़ नहीं पाए और श्रेष्ठा की शादी उससे हो गई।
'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर हैं श्रेष्ठा ठाकुर
आपको बता दें कि श्रेष्ठा ठाकुर यूपी के उन्नाव जिले की रहने वाली है। 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर श्रेष्ठा ने साल 2012 में यूपीपीसीएस की परीक्षा पास की थी। साल 2017 में वो बुलंदशहर जिले में सर्किल ऑफिसर के पद पर थीं और इस वक्त उनकी शामली में पोस्टिंग हैं, अपने तेज-तर्रार अंदाज की वजह से वो अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications