गाली-गलौज करता हुआ युवक घुस गया मंदिर में, तोड़ डाली सैकड़ों वर्ष पुरानी शिवलिंग

फर्रूखाबाद। शुक्रवार को फर्रुखाबाद के एक मंदिर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक शिव मंदिर के पुजारी ने सुबह मंदिर का ताला खोला। मंदिर का दरवाजा खोलते ही पुजारी ने देखा कि मंदिर में शिवलिंग टूटा पड़ा था। शिवलिंग टूटा देख भक्तों और पुजारी का पारा हाई हो गया। जांच पड़ताल में पाया गया कि एक नशेड़ी ने नशे की हालत में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और हालात ना बिगड़े इसको लेकर सतर्क रही।

drunken man breaks shivling in shri siddheshwar nath temple farrukhabad

फर्रुखाबाद के मोहल्ला बजरिया हरलाल में सड़क के किनारे श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर (पीपल मंदिर) है। मंदिर में सैकड़ों वर्ष पुरानी शिवलिंग स्थापित है। मोहल्ले के ही नशेड़ी ने बीती रात शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे शिवलिंग का ऊपरी हिस्सा टूटकर नीचे जा गिरा। जानकारी के अनुसार मोहल्ले में ही राजन मवार एडवोकेट के घर पर किराए पर रहने वाला संजय पाठक नशे के कारण सड़क पर गाली-गलौज करता रहा था और मंदिर के अंदर जाकर उसने गुस्से में शिवलिंग क्षतिग्रस्त कर दिया।

रात में पुजारी ने घटना की किसी को जानकारी नहीं दी। आज सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने गए तो शिवलिंग को छतिग्रस्त देखकर नाराजगी जाहिर की। संजय पाठक के भाई राम बिहारी ने मोहल्ले वालों को बताया कि भाई संजय ने शिवलिंग को तोड़ा है। बाद में मंदिर के पुजारी मथुरा बाजपेई ने भी इस बात की पुष्टि की।

इस मामले में आरोपी संजय पाठक को बचाने का प्रयास किया गया। संजय पाठक आयुर्वेद की दवाई बेचता है। मोहल्लेवालों ने शिवलिंग तोड़े जाने पर आक्रोश जाहिर किया। मामले की जानकारी SP, DM समेत डायल हंड्रेड मऊ दरवाजा एवं कोतवाली प्रभारी को दी गई। मऊदरवाजा थाना ध्यक्ष दधिवल तिवारी कोतवाली फर्रुखाबाद के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनी सिंह, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+