PICs: नशेड़ी जीजा और उसकी सालियों का पुलिस के खिलाफ हाई प्रोफाइल ड्रामा

अपनी ससुराल पहुंचे शख्स ने जमकर शराब पी और नशे की हालत में वो पुलिस चौकी के सामने उतर गया। दीपक का ससुराल पांडेपुर में है और सूचना मिलते दोनों सालियां मौके पर आकर जमकर हंगामा काटने लगीं।

वाराणसी। कैंट थाने के पांडेपुर पुलिस चौकी पर सोमवार को नशे में जीजा संग सालियों ने जमकर हंगामा किया। शख्स को नशे की हालत में सड़क किनारे सो जाने पर एक सिपाही ने जब पानी डालकर जगाने का प्रयास किया तो दीपक ने थप्पड़ जड़ दिया। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और पुलिस ने नंबर लेकर घर पर सूचना दी। दीपक की दो सालियां मौके पर पहुंची और पुलिस वालों पर पंद्रह हजार रुपए चुरा लेने का आरोप लगाते हुए तांडव शुरू कर दिया।

PICs: नशेड़ी जीजा और उसकी सालियों का पुलिस के खिलाफ हाई प्रोफाइल ड्रामा

पुलिस के मुताबित दीपक कुमार केराकत जौनपुर का रहने वाला है। पिता महोबा में सिचाई विभाग में अफसर है। दीपक सूरत ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। अपनी ससुराल पहुंचे शख्स ने जमकर शराब पी और नशे की हालत में वो पुलिस चौकी के सामने उतर गया। दीपक का ससुराल पांडेपुर में है और सूचना मिलते दोनों सालियां मौके पर आकर जमकर हंगामा काटने लगीं।

PICs: नशेड़ी जीजा और उसकी सालियों का पुलिस के खिलाफ हाई प्रोफाइल ड्रामा

शख्स शराब के नशे में था चूर

प्रत्यक्षदर्शी सनोज ने बताया की नशे में धुत शख्स ऑटो में सवार था और पुलिस चौकी पर उतरकर जमीन पर लेट गया। जिसे पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उठाकर चौकी के अंदर बैठा दिया। कुछ देर बाद उस शख्स ने एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। किसी प्रकार सूचना पर दो युवतियां, दो छोटे बच्चों के साथ पुलिस चौकी पर आ धमकी और पुलिस कर्मियों पर ये आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी कि युवक के जेब से 15 हजार रुपए पुलिस वालों ने निकाल लिए है।

PICs: नशेड़ी जीजा और उसकी सालियों का पुलिस के खिलाफ हाई प्रोफाइल ड्रामा
PICs: नशेड़ी जीजा और उसकी सालियों का पुलिस के खिलाफ हाई प्रोफाइल ड्रामा

बुलानी पड़ी महिला कांस्टेबल

चौकी इंचार्ज हो या सिपाही सबसे ये युवतियां उलझ कर हाथापाई करने लगी। ये घटना देखने के लिए पुलिस चौकी पांडेपुर पर हजारों की भीड़ लग गई। रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख चौकी इंचार्ज रामजनम यादव ने कैंट थाने से महिला कांस्टेबल को बुलाकर युवतियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे हंगामे के सिवा कुछ समझने को तैयार नहीं थीं।

PICs: नशेड़ी जीजा और उसकी सालियों का पुलिस के खिलाफ हाई प्रोफाइल ड्रामा

उसमे से एक युवती सारी घटना का मोबाइल से रिकॉर्डिंग बना रही थी। पुलिस के लोग युवक को कैंट थाने भेजने के लिए ऑटो पर लड़ने लगे तो युवतियों ने काफी हंगामा काटा और महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस कर्मी व चौकी इंचार्ज पर टूट पड़ी। काफी जिद्दोजहद के बाद शराबी जीजा सहित दोनों सालियों को जबरजस्ती ऑटो में भरकर कैंट थाने भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+