लुलु मॉल की ड्रोन से हो रही निगरानी, जानिए सरकार ने आधा किलोमीटर पहले ही क्यों लगाई बैरिकेडिंग

लखनऊ, 18 जुलाई: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ दिनों पहले ही उत्तर भारत का सबसे बड़ा लुलु मॉल खुला था। इसका शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों हुआ था। दावा है कि मॉल खुलने के बाद पहले दिन ही एक लाख लोग इसे देखने के लिए आए। इसके बाद अचानक मॉल के अंदर नमाज पढ़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद से ही यह मॉल हिन्दू संगठनों के निशाने पर आ गया है। नमाज के बाद उठा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। सख्ती के बावजूद रविवार को दो लोग मॉल के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ते मिल गए जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद अब सरकार ने फैसला किया है कि वह पूरे मॉल की निगरानी ड्रोन कैमरे से कराएगा और मॉल से आधा किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगा दी गई है।

मॉल से आधा किलोमीटर पहले ही लगाई बैरिकेडिंग

मॉल से आधा किलोमीटर पहले ही लगाई बैरिकेडिंग

पिछले कई दिनों से जारी विवाद के चलते लुलु मॉल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मॉल से आधा किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग लगा दी है। बैरिकेडिंग के पास हर शख्स की जांच की जा रही है उसके बाद ही यहां किसी को जाने की इजातज दी जा रही है। सरकार की कोशिश है कि किसी तरह से भी लगातार तूल पकड़ रहे इस विवाद को रोका जाए। वहीं दूसरी ओर लुलु मॉल प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए अपनी तरफ से भी खास इंतजाम किए हैं।

मॉल के भीतर शादी वर्दी में तैनात किए गए पुलिसकर्मी

मॉल के भीतर शादी वर्दी में तैनात किए गए पुलिसकर्मी

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को गंभीर मानते हुए अब पूरे मॉल और आसपास के इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। मॉल के आसपास शादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस को किसी पर भी शक हुआ तो वह पूछताछ कर सकती है। इलाके की एसीपी ने बताया सुरक्षा के लिहाज से मॉल से आधा किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगाई गई है। वहां पीएसी की तैनाती की कई है। हर व्यक्ति की जांच के बाद ही अंदर किसी को प्रवेश मिल सकेगा।

पुलिस कमिश्नर ने किया लुलु मॉल का दौरा

पुलिस कमिश्नर ने किया लुलु मॉल का दौरा

इससे पहले लुलु मॉल विवाद सामने आने के बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने रविवार को लुलु मॉल जाकर वहां सुरक्षा का जायता लिया था। उनके साथ इलाके के आला अफसर भी मौजूद थे। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले हर शख्स पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि आगे किसी तरह का विवाद न पैदा होने पाए। आने वाले समय में पूरी तरह से एहतियात बरतने की जरूरत है।

विवाद पर लगातार सफाई दे रहा मॉल प्रबंधन

विवाद पर लगातार सफाई दे रहा मॉल प्रबंधन

वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ रहे विवाद को देखते हुए लुलु मॉल भी सक्रिय हो गया है। मॉल के अधिकारी जयकुमार ने कहा कि लखनऊ के लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। आने वाले समय में भी लुलु मॉल में लोगों को पूरी सहूलियत दी जाएगी। लुलु मॉल पूरी तरह से एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान है। यहां पर किसी तरह के धार्मिक पूजापाठ की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती है। इस पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी।

करणी सेना ने किया लुलु मॉल का बॉयकाट

करणी सेना ने किया लुलु मॉल का बॉयकाट

दरअसल लुलु मॉल को लेकर चल रहे विवाद के बीच ही रविवार को लुलु मॉल के विरोध में करणी सेना भी सामने आ गई। संगठन के एक सदस्य ने अपनी गाड़ी पर बॉयकाट लुलु माल का स्टीकर लगाकर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे 1090 चौराहे के के पास रोकर वापस लौटा दिया गया। बताया जा रहा है कि करण सेना के सदस्य के नेतृत्व में तीन वाहनों से लोग लुलु मॉल की तरफ जा रहे थे जिन्हें रोककर वापस भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+