जिस बस की चालक है बीवी उसी बस में कंडक्टर है पति, चर्चा में यूपी का ये कपल
इन दिनों उत्तरप्रदेश के एक कपल की खूब चर्चा है, जो एक ही बस में कंडक्टर और बस चालक की नौकरी करते हैं। यूपी की एक बस में काम करने वाली पत्नी बस चालक है तो पति उसी बस में कंडक्टर की नौकरी करता है। अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला बस चला रही है और उसका पति टिकट काट रहा है।
बताते चलें कि ये दोनों पति पत्नी उत्तर प्रदेश परिवहन की बस में नौकरी करते हैं। बस चालक महिला का नाम वेद कुमारी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस में भर्ती होना वेद कुमारी का सपना था लेकिन वो अपने इस सपने को पूरा नहीं कर सकी।

अब वे संविदा पर रोजवेज की बस चला रही हैं और उसी बस में पति कंडक्टर है। किसी ने हाल ही में कपल का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वेद कुमारी की मांग है कि संविदा कर्मचारियों को परमनेंट किया जाना चाहिए।
वेद कुमारी काफी पढ़ी लिखी हैं। वे संस्कृत में ग्रेजुएट हैं और दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने की कोशिश में लगी हुई थीं। लेकिन इस बीच रोडवेज बस में भर्ती निकली और फिर वे ड्राइवर बन गईं। अब पति पत्नी के इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications