यूपी: 108 एंबुलेंस से मरीज के बजाय ढोयी जा रही सवारी, देखिए वीडियो
108 एंबुलेंस की सेवा की शुरुवात मरीजों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिये की गयी थी लेकिन ड्राइवर उसका इस्तेमाल सवारियां ढोने के लिये कर रहा है।
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मरीजों की सुविधा के लिये 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुवात की गयी थी। लेकिन प्रदेश के मिर्जापुर में 108 एंबुलेंस से मरीजों के बजाय सवारियों को ढोकर पैसा कमाया जा रहा है। जिले में एंबुलेंस का इस तरह से इस्तेमाल का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो साल पहले एंबुलेंस के बारात में ले जाने का मामला सामने आया था। तब मामले में विभागीय कार्रवाई की गयी थी। ताजा मामले का खुलासा एक वीडियो के सामने आने से हुआ है जिसमें बरकछा से पथरहिया तक सवारियों को ले एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है।

वीडिओ सामने आने पर सीएमओ ने मामले में कार्रवाई के लिए एंबुलेंस के एरिया मैनेजर और शासन को पत्र लिखने कीबात कही। बरकछा पहाड़ी पर 108 एंबुलेंस रोज आस-पास से सवारियों को लेकर पथरहिया तक ले जाता है। इसमें ज्यादातर लोग रेलवे स्टेशन तक आते हैं। इस इलाके के लोगों ने इसकी शिकायत की थी।

वीडियो में नजर आ रहा है कि सुहारकछा सीएचसी पर तैनात एंबुलेंस सवारी लेकर पथरहिया के पास आयी। तब एंबुलेंस का ड्राइवर वीडियो बनाने वाले युवक से झगड़ने लगा। जब एंबुलेंस के ड्राइवर विनय यादव और ईएमटी रामाशरण से इस बारे में पूंछताछ की गयी तो वे लोग गलती होने की बात कहने लगे और सवारी को ट्रेन पकड़ने की जल्दी थी इसलिए उन्हें बैठा लिया, ये दलील देने लगे।
इस बारे में सीएमओ डा. विधु गुप्ता ने कहा कि एंबुलेंस से सवारी छोड़ने का वीडिओ सामने आया है। एंबुलेंस का इस तरह से इस्तेमाल गलत है। इस मामले में एंबुलेंस के एरिया मैनेजर को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा गया है। शासन को कारवाई करने के लिये रिर्पोट भेजी जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications