सपा नेता के ड्राइवर की हत्या का खुलासा, 'बोलेरो' लेना चाहता था एसएसबी जवान

बोलेरो की चाह में एसएसबी का जवान तो खुद अपराधी बना ही साथ उसने 3 अन्य युवकों को भी अपराधी बना डाला। जिसके बाद तीनों युवकों ने बोलेरो पाने के लिए लूट का प्लान बना डाला।

बहराइच। 'कुछ भी करना पड़े लेकिन सस्ती बोलेरो चाहिए' ये शब्द हैं पुलिस की गिरफ्त में आए एसएसबी जवान के जो लूट और हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। बहराइच पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए एसएसबी जवान सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के पास से लूटी हुई बोलेरो और युवक की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। चारों युवकों से सघनता से पूछताछ भी जारी है ताकि अन्य घटना की जानकारी मिल सके।

सपा नेता के ड्राइवर की हत्या का खुलासा, बोलेरो लेना चाहता था एसएसबी जवान

बोलेरो की चाह में एसएसबी का जवान तो खुद अपराधी बना ही साथ उसने 3 अन्य युवकों को भी अपराधी बना डाला। बलरामपुर जिले के निवासी राकेश ने गैराज के मिस्त्री से सस्ती बोलेरो खरीदने की चाहत बताई और कहा कि कुछ भी करना पड़े लेकिन गाड़ी सस्ते में उपलब्ध हो जाए। जिसके बाद तीनों युवकों ने बोलेरो पाने के लिए लूट का प्लान बना डाला और पुलिस को शक ना हो इसके लिए भी रणनीति तैयार की।

सपा नेता के ड्राइवर की हत्या का खुलासा, बोलेरो लेना चाहता था एसएसबी जवान

वहीं घटना को अंजाम देते समय दरगाह इलाके में बोलेरो में अकेले ड्राइवर को देखकर सभी खुश हो गए और अंधेरा देखकर बोलेरो को रोक लिया। जब तक सपा नगर अध्यक्ष का ड्राइवर इरफान कुछ समझ पाता तब तक लुटेरों ने पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। जिसमें ड्राइवर घायल हो गया, उसने आखिरी दम तक लड़ने का प्रयास तो किया लेकिन एक ड्राइवर पर चार लुटेरे भारी पड़े और आखिरकार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी।

ड्राइवर के मरते ही लुटेरे बोलेरो लेकर फरार हो गए। जिसके बाद से पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। सपा नगर अध्यक्ष का ड्राइवर होने की वजह से इरफान की हत्या और बोलेरो की लूट के बाद पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी कि पैसे के लेन देन में विवाद और घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल की वजह से आखिरकार इस घटना का खुलासा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+