VIDEO: स्कूटी में मारी ड्राइवर ने टक्कर तो गांव में पिटा भी और लुटा भी
किसी ने भी इस ड्राइवर को बचाने की कोशिश नहीं की, इतना ही नहीं आप वीडियो में देखेंगे कि एक लड़की पीछे से आती है और इस आरोपी ड्राइवर की जेब से मोबाइल और पर्स निकाल लेती है।
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में इनोवा कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी तो गुस्साए लोगों ने कार सवार दो युवकों की लात घुसों से पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसमें एक युवक अपनी जान बचाकर भाग गया लेकिन गुसाए लोगों ने दूसरे युवक को जब तक पीटा जब तक की युवक अधमरा नहीं हो गया। आप इस वीडियो में देख सकते हैं की किस तरह से भीड़ इनोवा गाड़ी के ड्राइवर को लात घूसों से पीट रही है और आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए हैं। किसी ने भी इस ड्राइवर को बचाने की कोशिश नहीं की, इतना ही नहीं आप वीडियो में देखेंगे कि एक लड़की पीछे से आती है और इस आरोपी ड्राइवर की जेब से मोबाइल और पर्स निकाल लेती है। घंटो तक इस तरह मामला चलता रहा, जब काफी देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications