अमरोहा में दबोचा गया सवा लाख का इनामी हत्यारा हटेला, CCTV फुटेज से हुआ था कुख्यात

अमरोहा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अमरोहा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में हुई मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी बदमाश अनवर उर्फ हटेला दबोचा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश फरार हो गया। बदमाश अनवर के कब्जे से एक पिस्टल, एक कार्बाइन और एक चोरी की कार बरामद की गई।

सुपारी लेकर करता था हत्याएं

सुपारी लेकर करता था हत्याएं

अमरोहा देहात इलाके के रिंग रोड बाईपास पर अमरोहा और दिल्ली पुलिस की रात के समय बदमाशों से हुई मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश अनवर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया। बदमाश सुपारी लेकर कई हत्याओं के मामले में वांछित था। 2017 के अक्टूबर में दिल्ली के जफराबाद और भजनपुरा इलाके में पांच-छह साथियों के साथ मिलकर उसने दो लोगों की हत्या कर दी थी। इन हत्याओं का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था।

मुठभेड़ में चली 25 राउंड गोलियां

मुठभेड़ में चली 25 राउंड गोलियां

दिल्ली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अनवर पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था। अमरोहा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। इस सवा लाख के इनामी बदमाश के साथ दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और अमरोहा पुलिस की मुठभेड़ में लगभग 25 राउंड गोलियां चलीं। 3 गोलियां अनवर के पैरे में लगी जबकि एसएचओ को गोली लगी लेकिन वो बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से बच गए।

पुलिस ने ली राहत की सांस

पुलिस ने ली राहत की सांस

अनवर उर्फ हटेला कुख्यात इरफान उर्फ छेनू गैंग का सदस्य था। नासिर गैंग से रंजिश में पिछले साल अक्टूबर में उसने दो जघन्य हत्याएं की थीं। तिहाड़ जेल में बंद छेनू के इशारे पर वह काम करता था। उसे गिरफ्तार कर दिल्ली और अमरोहा पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+