यूपी: कुत्ते ने भौंका तो सरकारी अफसर ने उसे मार दी गोली
मुरादाबाद राज्य सरकार के काशीराम नगर के अधिकारी ने उसे और उसके कुत्ते को देखकर भौंक रहे आवारा कुत्ते को गोली मार दी।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में भले ही सत्ता परिवर्तन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ फैसले लेकर अधिकारियों को शिष्टाचार और शपथ लिया रहे हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारियों में धौंस जमाने की आदत में कोई बदलाव नहीं हुआ। ऐसा ही कुछ मुरादाबाद में देखने को मिला, जहां एक सरकारी अधिकारी ने कुत्ते को केवल इसलिए गोली मार दी, क्योंकि कुत्ता उनपर भौंकने लगा था।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद राज्य सरकार के काशीराम नगर के अधिकारी ने उसे देखकर भौंक रहे आवारा कुत्ते को गोली मार दी।सरकारी अधिकारी को इस आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक अधिकारी अपने कुत्ते को सैर पर लेकर निकले थे की तभी वहां मौजूद आवारा कुत्ते उनके कुत्ते को देखकर भौंकना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज अधिकारी ने कुत्ते को गोली मार दी। इस बात की सूचना मिलते ही अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications