पैसों के लिए हॉस्पिटल में महिला की लाश का इलाज करते रहे डॉक्टर, हुआ बवाल

परिजन जब आईसीयू में जबरन घुसे तो पाया कि कंचन बेजान थी। जांच में पुष्टि हुई है कि कंचन की मौत 12 घंटे पहले हो चुकी थी लेकिन डॉक्टर उसके जिंदा होने का दावा करते रहे।

इलाहाबाद। अपने कुछ फिल्मों व कहानियों में देखा-पढ़ा होगा कि किस तरह अस्पतालों में मरे हुये शख्स को भी जिंदा बताकर डाक्टर पैसा बनाते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया इलाहाबाद में हुआ। लेकिन डाक्टर की चालाकी पर परिजनों की होशियारी भारी पड़ी और अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। डॉक्टरों व हॉस्पिटल स्टाफ की लापरवाही की वजह से मौत का आरोप लगाते हुये परिजनों ने बवाल काटा। सूचना पर भारी संख्या में फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो शव पीएम के लिये भेजा गया जबकि लापरवाह डाक्टर समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऑपरेशन के दौरान हुई मौत

ऑपरेशन के दौरान हुई मौत

इलाहाबाद के हिम्मतगंज निवासी पंकज पांडे की पत्नी कंचन की डिलीवरी होनी थी। परिजन कंचन को कमला प्रसाद अस्पताल ले गये। डाक्टर ने ऑपरेशन से बच्चा होने का दबाव बनाया तो परिजनों ने भी हामी भर दी। ऑपरेशन के दौरान कंचन की मौत हो गई । हलांकि बच्चे की जान बच गई । डाक्टर ने कंचन को गंभीर बताकर आईसीयू में एडमिट कर दिया और काउंटर पर पैसा जमा कराने को बोला। कंचन को ऑपरेशन के बाद देखने नहीं दिया गया। शरीर में हरकत न होते देख परिजनों ने सवाल किये तो डाक्टर ने गंभीर बताकर पल्ला झाड़ लिया।

आईसीयू में परिजनों ने देखा, बेजान थी कंंचन

आईसीयू में परिजनों ने देखा, बेजान थी कंंचन

पूरी रात जब कंचन को होश नहीं आया । यहां तक कि अगले दिन दोपहर तक शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो पति ने अनहोनी का शक जताते हुये परिजनों व दोस्तों को अस्पताल बुलाया। लेकिन डाक्टर कंचन के पास किसी को भी जाने नहीं दे रहे थे। पंकज को फिर से पैसा जमा करने की कहा गया जिस पर वह भड़क गया और देखते ही देखते बवाल शुरू हो गया । परिजन जबरन आईसीयू में घुस गये और कंचन का शरीर छूकर स्थिति भांपने लगे। कंचन के जिंदा न होने की स्थिति जब कन्फर्म हो गयी तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

12 घंटे पहले हो चुकी थी कंचन की मौत

12 घंटे पहले हो चुकी थी कंचन की मौत

हालात इतने बिगड़ गये कि अन्य मरीजों के परिजन भी बवाल में शामिल हो गये। कई थानों की फोर्स मौके पर एडीएम के साथ पहुंची तो हालात नियंत्रित हुये। लापरवाही बरतने डाक्टर समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत लगभग 12 घंटे पहले हो जाने की पुष्टि हुई है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+