बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर संतोष की मौत

सुल्तानपुर। फैज़ाबाद-इलाहाबाद नेशनल हाइवे पर कूरेभार ब्लाक मोड़ पर स्कॉर्पियो और पिकअप में ज़ोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जहां स्कॉर्पियो पर सवार प्रतिष्ठित डॉक्टर की मौत हो गई वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही डॉक्टर संतोष शर्मा की मौत हो गई। डॉक्टर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ दिनों बाद ही जिस घर में शहनाई बजनी थी आज उस घर में मातम छा गया है। उधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

कूरेभार थाना क्षेत्र के ब्लाक के पास हुई घटना

कूरेभार थाना क्षेत्र के ब्लाक के पास हुई घटना

जानकरी के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र के ब्लाक के पास फैज़ाबाद ज़िले के कोतवाली बीकापुर अंतर्गत ग्रामसभा परसीपुर-साल्हीपुर, चौरेबाज़ार, निवासी प्रतिष्ठत आई सर्जन डा सन्तोष शर्मा (35) बीएचयू बनारस से चौरेबाज़ार स्थित कनावा मार्ग पर बने पं जगदम्बा प्रसाद आई निजी हास्पिटल में मरीजों का निःशुल्क इलाज करने आ रहे थे। अभी वो रास्ते में कूरेभार के ब्लाक मोड़ के पास पहुंचे ही थे के मवेशीयों से भरी पिकप वाहन संख्या यूपी 36 टी 0517 जो फैज़ाबाद की ओर जा रही थी, ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसके चलते पीछे से आ रही स्कार्पियो वाहन संख्या यूपी 65 बीक्यू 2233 पिकप वाहन से टकरा कर कूरेभार पशु अस्पताल की बाउंड्री वाल में घुस कर जा पलटी।

3 घायलों की हालत नाज़ुक

3 घायलों की हालत नाज़ुक

स्कॉर्पियो में सवार विख्यात वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा सन्तोष शर्मा (35) वर्षीय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही इस वाहन में बैठे अशोक त्रिपाठी (38), डा राजीव सिंह (40), आलोक कुमार त्रिपाठी (36) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल बनारस के निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरीए जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है जहां डाक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

24 फरवरी को उठनी थी बहन की डोली

24 फरवरी को उठनी थी बहन की डोली

उधर स्कार्पियो सवार डा राजीव सिंह की स्थित अति नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आगामी 24 फ़रवरी को मृतक नेत्र सर्जन डा सन्तोष शर्मा की बहन डा दुर्गेश शर्मा उर्फ़ गुड़िया की शादी होने वाली है। जिसके लिए कानपुर के एक गेस्ट हाउस में बहन की विवाह को लेकर तैयारियां भी पूरे जोर पर चल रही थीं। परन्तु अब बहन के विवाह की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठते बहन देखेगी जो कष्टदायक पल होगा। वहीं इस घटना की सूचना पाकर मृतक डा सन्तोष शर्मा की पत्नी किरन शर्मा तो रो-रो कर बदहवास हो गई है। वहीं तीन बच्चों में मन्नत (8), पीहू (6) व एक ड़ेढ़ वर्षीय पुत्र के सर से पिता का साया छिन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+