आवश्यकता से अधिक खाद खरीद अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : डीएम

DM Mharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज तहसील फरेंदा में विभिन्न समितियों का स्थलीय निरीक्षण कर की उर्वरक उपलब्धता और वितरण की जांच की गई। जिलाधिकारी ने गोपलापुर दूबे, आनंदनगर और परसा बेनी सहकारी समिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर आदि की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रणाली आदि की जांच की और किसानों से वार्ता भी की।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले गोपलापुर दूबे सहकारी समिति का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और खाद के उपलब्धता को देखा। उन्होंने वितरण प्रणाली की जानकारी ली। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि किसानों को टोकन के आधार पर पारदर्शी तरीके से खाद वितरित किया जा रहा है। साथ ही लेखपाल, पुलिस और अन्य ब्लॉक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पारदर्शी खाद वितरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने समितियों पर पेयजल आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने आनंदनगर और परसा बेनी का निरीक्षण किया।

dm maharajganj

जिलाधिकारी ने लाइन में लगे किसानों के अभिलेखों को देखा और आश्वस्त करते हुए कहा कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन किसान अपनी आवश्यकता के अनुरूप ही खाद को खरीदें। आवश्यकता से अधिक खाद खरीद अवैध भंडारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फरेंदा और एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद मिले। अगर कहीं पर भीड़ ज्यादा है, तो आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त उर्वरक की उपलब्धता कराते हुए आवंटन कराएं।जिलाधिकारी ने कालाबाजारी जैसी घटना पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेंद्र गौतम, एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+