Diverted Train: दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी का बदला मार्ग, देखें पूरी डिटेल
Diverted Train Latest News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु देवरिया सदर-बैतालपुर अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- दरभंगा से 04 अगस्त, 2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।
नियंत्रण-
- बरौनी से 04 अगस्त, 2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

आजादी का जश्न, स्वच्छता के संकल्प के साथ मनाने हेतु रेल मंत्रालय द्वारा सम्पूर्ण भारतीय रेल पर दो चरणों में, प्रथम चरण 01 से 15 अगस्त, 2025 तक तथा द्वितीय चरण 16 से 31 अगस्त, 2025 तक स्वच्छता अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस स्वच्छता अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया तथा रेलवे पटरियों के आस-पास साफ-सफाई तथा विशेष रूप से कचरों के निस्तारण पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर के विभिन्न स्टेशनों पर बृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। गोरखपुर जं. एवं गोंडा स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रेल कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। ई.एन.एच.एम. विंग के कर्मचारियों के साथ एक स्वच्छता रैली निकाली गई तथा 'स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत' स्लोगन के साथ रेल यात्रियों को साफ-सफाई के लिये जागरूक किया गया साथ ही रेल यात्रियों से अपने आसपास सफाई बनाये रखने के लिये संवाद भी स्थापित किया गया। बस्ती, खलीलाबाद, लखनऊ जं. एवं ऐशबाग स्टेशनों पर कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, स्वच्छता रैली निकाली गई तथा यात्रियों को गीले एवं सूखे कचरे के बारे में जानकारी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications