रक्सौल उधना एक्सप्रेस सहित निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, इनका हुआ मार्ग परिवर्तन, देखें लिस्ट

Diverted And Cancelled Trains List: रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी स्टेशन पर कार्य के चलते कई ट्रेनों निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन किया जायेगा।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी स्टेशन पर कार्य के चलते लालंकुवा क्रांतिवीर संगोली एक्सप्रेस, रक्सौल उधना एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। वहीं दरभंगा अहमदाबाद सहित कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। तो आइए जानते हैं क्या है नई रेलवे अपडेट ?

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू) से 02 दिसम्बर, 2025 से 06 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलूरू)-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। लालकुआं से 29 नवम्बर, 2025 से 03 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 05074 लालकुआं- क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।रक्सौल से 29 नवम्बर, 2025 से 03 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 05559 रक्सौल-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। उधना से 30 नवम्बर, 2025 से 04 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 05560 उधना-रक्सौल साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
train
  • बांद्रा टर्मिनस से 30 नवम्बर, 2025 से 04 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 09043 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बढ़नी से 01 दिसम्बर, 2025 से 05 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 09044 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। हैदराबाद से 28 नवम्बर, 2025 से 02 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।गोरखपुर से 30 नवम्बर, 2025 से 04 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

  • दरभंगा से 01 दिसम्बर, 2025 से 05 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-बीना-गुना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जायेगी।अहमदाबाद से 28 नवम्बर, 2025 से 02 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गुना-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी।
  • ग्वालियर से 25 नवम्बर, 2025 से 08 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी। बरौनी से 24 नवम्बर, 2025 से 07 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी।
  • ग्वालियर से 26 नवम्बर, 2025 से 07 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-गोविन्दपुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी। बरौनी से 24 नवम्बर, 2025 से 05 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोविन्दपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर के रास्ते चलाई जायेगी। सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु से 24 नवम्बर, 2025 से 05 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 06529 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु-गोमतीनगर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोविन्दपुरी-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-बीना-इटारसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-भीमसेन-ओहान-सतना-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
  • गोमतीनगर से 28 नवम्बर, 2025 से 02 जनवरी, 2026 तक चलने वाली 06530 गोमतीनगर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी-गोविन्दपुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटारसी-सतना-ओहान-भीमसेन-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+