UP By Election: हरियाणा में कांग्रेस भारी, यूपी में आएगी अखिलेश की बारी, ऐसे बिगड़ सकती है सीट शेयरिंग पर बात
UP By Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी काफी जोश से लबरेज है, जिसका असर गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत में साफ दिखाई दे रहा है। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल हरियाणा में गठबंधन के तहत सीटों की मांग कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने किसी भी दल को 2 से तीन सीटों से ज्यादा देने से साफ इनकार कर दिया। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी से भी अभी तक बात नहीं बन पाई है, जिसका सीधा असर यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर पड़ सकता है।
सीधे शब्दों में कहे तो हरियाणा में सहयोगी दलों पर कांग्रेस भारी पड़ती नजर आ रही है, जिसके चलते आम आदमी पार्टी से राज्य में गठबंधन नहीं हो पाया। इसके अलावा सपा-कांग्रेस गठबंधन में भी पेच फंसता दिखा रहा है। अंदरखाने सीटों की चल रहे मंथन को लेकर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का धैर्य भी जवाब देता दिखाई दे रहा है।

हरियाणा में सपा के साथ फंसा पेंच
ऐसे में सपा के तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति में अगर स्पष्टता नहीं दिखाई दी तो आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा उठना पड़ सकता है। क्योंकि हरियाणा में जीत का दम भरने वाली कांग्रेस की यूपी में स्थिति वैसी नहीं है, जैसा कि लोकसभा चुनाव में दिखी थी।
यूपी पर पड़ेगा हरियाणा का असर
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं हो पाया है, लेकिन सियासी दलों ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। यहां तक की खुद अखिलेश यादव मॉनिटिरिंग कर रहे हैं, जिसके तहत एक सीट अयोध्या की मिल्कीपुर से सपा ने अपना उम्मीदवार भी फाइनल कर दिया है।
कांग्रेस चाहती है यूपी में 4 सीट
यूपी की 10सीटों पर सपा और कांग्रेस के बीच चुनाव मिलकर लड़ने को लेकर बातचीत चल रही है। जिसे लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर शुरू हो गया। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी ने सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए 60-40 का फॉर्मूला सेट किया है, जिसका मतलब है कि कांग्रेस 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
हालांकि सपा लोकसभा चुनाव के फॉर्मूले के तहत आगे बढ़ना चाहती है और उसी फॉर्मेट पर गठबंधन को आगे बढ़ाने का मन बना चुकी है। ऐसे में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 2 सीट ऑफर कर सकती है। इधर, सपा ने 10 में से 6 सीटों पर प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। जिससे साफ है कि सपा 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
इन सीटों पर उपचुनाव
बता दें कि जिन 10 विधानसभा सीटों (गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी, कुंदरकी, फूलपुर, खैर और सीसामऊ) पर मतदान होगा, उनमें से पांच समाजवादी पार्टी, तीन बीजेपी और एक-एक राष्ट्रीय लोकदल और निषाद पार्टी ने जीती हैं, जो कि एनडीए के सहयोगी हैं।












Click it and Unblock the Notifications