धार्मिक स्थल की साफ-सफाई को लेकर 2 समुदायों में हुआ झगड़ा, 5 लोगों हिरासत में

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब दो समुदाय एक दूसरे के सामने आ गए। दोनों समुदाय में छोटी सी बात पर जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पथराव होता देख गांव वाले अपने घरों में छुप गए। पथराव की सूचना पर भोजपुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

dispute between two groups took place at religious place in moradabad

मामला मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के चक बेगमपुर गांव का है। गांव में ही एक चामुंडा मंदिर है जिस की साफ सफाई को लेकर दोनों समुदाय एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। पथराव होता देख सभी गांव वाले अपने अपने घरों में छुप गए और वहीं, छतों पर खड़े दर्जनों लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। गांव के ही कुछ लोगों ने पथराव करते हुए युवकों का वीडियो बना लिया। जिसमें छत ऊपर खड़े लोग जमकर पथराव करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

dispute between two groups took place at religious place in moradabad

पथराव की सूचना मिलते ही भोजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और 5 लोगों को मौके से हिरासत में भी ले लिया है। जबकि इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सीओ विशाल यादव ने बताया कि गांव में ही चामुंडा मंदिर है जिस की साफ सफाई को लेकर दोनों समुदाय एक दूसरे के सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे। फिलहाल पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+