khushboo Patani: खंडहर में मिली मासूम के लिए फरिश्ता बनीं खुशबू, मां से मिलाया, इलाज कराया और लौटाई मुस्कान
Khushboo Patani Rescues Girl Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने हाल ही में एक ऐसा काम किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। सेना में काम कर चुकीं खुशबू पाटनी ने ना सिर्फ एक 10 महीने की मासूम बच्ची को खंडहर से उठाकर बचाया, बल्कि उसे मां से मिलवाने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई।
घटना बरेली की है, जहां खुशबू पटानी के घर के पीछे एक खंडहर में एक लावारिस बच्ची पड़ी मिली। उसकी हालत नाजुक थी और बच्ची भूखी-प्यासी और डर के साये में थी। तभी वहां पहुंचीं खुशबू पाटनी ने बच्ची को उठाया और इंसानियत की मिसाल पेश की।

अब मासूम को मां से मिलाया, सच्चाई आई सामने
एक दिन पहले खुशबू पटानी ने बच्ची का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें वो बच्ची को गोद में उठाए हुए नजर आती हैं और घर लेकर जाने के बाद उसे दूध पिलाती हैं और फिर पुलिस से संपर्क किया।
अब खुशबू ने सोशल मीडिया पर इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची की मां का पता चल गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बच्ची का नाम इनायत है, जिसे एक मंदबुद्धि व्यक्ति रेलवे स्टेशन से उठाकर ले गया था। जो कि CCTV फुटेज से सामने आया।
खूशबू ने बताया कि बच्ची की मां बिहार की रहने वाली है और पति किसी तरह का कोई सहयोग नहीं करता। वहीं हालिय शेयर किए वीडियो में बच्ची की हालत देखकर और फिर उसकी मां से मिलते वक्त खुशबू खुद भी इमोशनल हो गईं।
इलाज से लेकर देखभाल तक, निभाया मां जैसा फर्ज
खुशबू ने बच्ची को हॉस्पिटल में इलाज दिलवाया, उसे अपने साथ रखा, प्यार दिया और पूरी प्रक्रिया के दौरान उसकी हिफाजत की। बच्ची को देखरेख और इलाज के बाद उसकी मां से मिलवाया गया और उस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बहन दिशा पाटनी का रिएक्शन: "आप असली हीरो हो दीदी"
खुशबू के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। खुद उनकी बहन और एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने लिखा, "आप असली हीरो हो दीदी। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे।"
इंसानियत की मिसाल बनीं खुशबू
आज जब संवेदनाएं अक्सर सोशल मीडिया लाइक्स तक सीमित हो जाती हैं। वहीं खुशबू पाटनी ने अपने एक्शन से दिखा दिया कि असल नायक वही होता है, जो बिना कैमरे के भी किसी की मदद करे। इसी के साथ यूजर उनकी जमकर तारीफ करते रहे है। कमेंट सेक्शन में लोग उनके इस कदम को लेकर खूब प्यार लुटा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications