जहां रहते थे आजम खान,अब रहेंगे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या को आवंटित किया गया सरकारी आवास, कई मंत्रियों को भी आवंटित किया गया आवास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग में शिफ्ट हो गए। इसके साथ ही प्रदेश के तमाम मंत्रियों को भी उनके आवास आवंटित कर दिए गए। कालीदास मार्ग पर 7 कालीदास मार्ग पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रहेंगे, जबकि दूसरी उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा विक्रमादित्य मार्ग स्थित तीन नंबर के बंगले में रहेंगे, यहां गौर करने वाली बात यह है इस आवास में पहले आजम खान रहते थे।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को कालीदास मार्ग के 8 नंबर बंगला दिया गया है, इस आवास में पहले अखिलेश यादव के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया रहते थे।
अन्य अहम मंत्रियों को आवंटित किए गए आवास
स्वामी प्रसाद मौर्या (श्रम एवं सेवा योजना, गरीबी उन्मूलन मंत्री)- 14 कालीदास मार्ग
सुरेश खन्ना (नगर विकास, शहरी समग्र विकास मंत्री)- 10 कालीदास मार्ग
सतीश महाना(औद्योगिक विकास मंत्रालय)- 16 नंबर बंगला
सत्यदेव पचौरी(खादी, ग्रामोद्योग, रेशम, वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात मंत्रालय)- 9 नंबर बंगला
रीता बहुगुणा जोशी (महिला कल्याण, विधि एवं न्याय मंत्री)- राजभवन कॉलोनी में बंगला
बृजेश पाठक (अतिरिक्त उर्जा स्रोत विभाग)- राजभवन कॉलोनी में बंगला
जय प्रकाश सिंह (आबकारी विभाग)- गौतमपल्ली आवास में बंगला
राजेंद्र प्रताप सिंह (ग्रामीण अभियंत्रणा सेवा विभाग)- गौतमपल्ली आवास
जय प्रकाश सिंह (आबकारी विभाग)- गौतमपल्ली आवास
जय प्रताप सिंह- 20 नंबर बंगला
राजेंद्र प्रताप सिंह - 4 नंबर बंगला
इसे भी पढ़ें- ट्रिपल तलाक के खिलाफ यूपी की एक और मुस्लिम महिला ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी












Click it and Unblock the Notifications