डिंपल यादव पर मौलाना ने की गंदी टिप्पणी, आगबबूला हुए पति अखिलेश यादव, जानिए क्या बोले?
Dimple Yadav controversy: सपा सांसद डिंपल यादव को लेकर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गईआपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। समाजवादी पार्टी जहां मौलाना के बयान पर नाराजगी जताई है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इस मामले में मौलाना रशीदी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है, लेकिन वे अपने बयान पर कायम हैं।
मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना रशीदी की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आगलबबूला हो गए हैं। पत्नी डिंपल यादव पर गंदी टिप्पणी करने वाले मौलाना पर अखिलेश यादव ने गुस्सा जताया है।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की यह प्रतिक्रिया मौलाना साजिद रशीदी की एक विवादास्पद टिप्पणी के बाद आई है। संसद के मानसून सत्र के दौरान पत्रकारों ने जब उनसे इस बारे में सवाल किया, तो अखिलेश ने तीखे स्वर में कहा, "क्या पहन कर आएं बताओ? लोकसभा में क्या पहन कर आएं..."
इस पर जब मीडिया ने सवाल मस्जिद में पहने गए परिधान को लेकर है, तो अखिलेश ने जवाब दिया कि जो परिधान वे लोकसभा में पहनते हैं, वही हर जगह उनकी पोशाक होगी।
क्यों मचा हैं डिंपल यादव को लेकर बवाल
गौरतलब है कि डिंपल यादव संसद भवन के पास स्थित एक मस्जिद में गई थीं, जहां उन्होंने कथित तौर पर सिर पर पल्लू नहीं रखा था। इसी को लेकर मौलाना रशीदी ने यह बयान दिया था।
मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मौलाना साजिद रशीदी ने टेलीविजन बहस में अभद्र टिप्पणी की, जिसके बाद लखनऊ के विभूतिखंड थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद साजिद रशीदी ने कहा, "अगर डिंपल यादव मंदिर में भी बिना पल्लू के जाती हैं, तो वे माफी मांग लेंगे।
मौलाना ने डिंपल यादव पर क्या की थी टिप्पणी?
मौलाना साजिद रशीदी ने टीवी चैनल पर बहस के दौरान डिंपल यादव पर टिप्पणी की थी। इस पर उन्होंने कहा, मैंने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की, जो लोग सहारनपुर, मुज्जफरनगर और मेरठ से वाकिफ हैं, वो जानते हैं कि जब अगर लडकी के सिर पर पल्लू हट जाता भी जाता है तो उन्हें डांटा जाता है और कहा जाता है कि नंंगी घूम रही है क्या? हमारे समाज का मसला है कि आपने देखा होगा कि इकरा हसन जो उनके साथ बैठी थी वे क्यों सर ढके हुए थीं? डिंपल यादव स्पष्ठ करें कि मंदिर ऐसे ही सिर पर पल्लू लिए बिना जाती हैं क्या?












Click it and Unblock the Notifications