Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dimple Yadav Birthday: 47 की हुईं डिंपल यादव, बधाई देते हुए लोग कर रहे सपा सांसद की सादगी की तारीफ

Dimple Yadav Birthday: उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा सांसद और समाजवादी पार्टी की दिग्गज नेता डिंपल यादव आज 15 जनवरी को अपना 47 वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सांसद पत्‍नी डिंपल के बर्थडे पर सपा कार्यालय पर जश्‍न मनाया गया।

47 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत नजर आने वाली सपा सांसद डिंपल यादव के बर्थडे पर उनके चाहने वाले खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। समाज वादी पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं ने बर्थडे विश करते हुए कई मैसेज शेयर किए हैं।

Dimple Yadav Birthday

डिंपल यादव का जन्‍म 15 जनवरी 1978 को हुआ था। अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जानी जाने वाली डिंपल यादव के पिता का नाम कर्नल आरसीएस रावत और मांका नाम चंपा देवी है। डिंपल यादव मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं लेकिन डिंपल की माता चंपा देवी गृहणी हैं। उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। लेकिन पिता के सेना में होने के कारण डिंपल ने देश के कई हिस्‍सों में रहकर पढ़ाई की।

डिंपल यादव का राजनीति करियर

डिंपल यादव देश की जानी-मानी महिला नेताओं में से एक हैं। 24 नवंबर 19999 में डिंपल यादव की सपा नेता अखिलेश यादव से शादी हुई थी। डिंपल ने शादी के बाद राजनीति में एंट्री की और पहली बार 2012 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ी और जीत हासिल कर सांसदन बनी थीं। वहीं 2009 में फिरोजाबाद से उपचुनाव लड़ी लेकिन हार गई थीं। इसके बाद 2014, 2022 और 2025 में लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बनीं।

डिंपल यादव को बधाई देते हुए,सादगी की कर रहे तारीफ

डिंपल यादव के जन्‍मदिन पर लोग उनकी सादगी की तारीफ करते हुए बधाई दे रहे हैं। एक नेता ने लिखा "मैनपुरी लोकसभा सांसद, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक आदरणीया डिंपल यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

वहीं एक यूजर नेता ने लिखा "उत्तर प्रदेश की सबसे मजबूत नेत्री, जिनके चेहरे से ही विनम्रता और सकारात्मकता छलकती है। इतनी सादगी है कि चाह कर भी आप मनभेद नही कर सकते...आदरणीय डिम्पल यादव जी को जन्मदिन की अनन्य बधाईयां।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+