क्या बेटे असद के जनाजे में शामिल हो पाएगा अतीक अहमद, कोर्ट में आज सुनवाई, नाना ने सुनाई घर की दुखभरी कहानी
Atiq Ahmed Son Asad Ahmed Buried News: 13 अप्रैल को झांसी के पास उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में असद अहमद और उसका सहयोगी गुलाम मारा गया था। दोनों मृतक उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे।

Atiq Ahmed Son Asad Ahmed Buried News: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के शवों को शनिवार तड़के प्रयागराज के एक मुर्दाघर में ले जाया गया है। आज असद अमहद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अतीक बेटे के जनाजे में शामिल हो पाएगा या नहीं...? इसपर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। अतीक ने असद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसपर आज सुनवाई है।
अतीक अहमद ने अपने बेटे असद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी थी। इस याचिका में उसने अपने बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए गुजारिश की है। अतीक की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
अतीक ने पिता के तौर पर जनाजे में शामिल होने के लिए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में अर्जी डाली है। अतीक के वकील ने कहा कि 14 अप्रैल को सुनवाई थी इसलिए बेंच ने इस मामले पर सुनवाई नहीं की। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ से पुलिस ने 14 अप्रैल को धूमनगंज थाने में पूछताछ की थी।
आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
असद का आज अंतिम संस्कार अतीक अहमद के प्रयागराज घर के पास स्थित धूमनगंज चकिया इलाके के कसारी मसारी गांव के कब्रिस्तान में किया जाएगा। इसी कब्रिस्तान में असद के दादा को भी दफनाया गया था। असद की कब्र उसके दादा के बगल में ही खोदी गई है।
असद के शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज लाए जाने से पहले अतीक अहमद के घर के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक धूमनगंज चकिया से लेकर कब्रिस्तान तक बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।
नाना ने कहा- हमने असद को बहुत प्यार से पाला था
प्रयागराज में असद के नाना हामिद अली ने कहा, ''हमने नहलाने, कफन का इंतजाम कर लिया है। हम उसको नहलाने के बाद उसको कब्रिस्तान ले जाएंगे जहां उसे सुपुर्द-ए-खाक करेंगे। उनकी मां यहां नहीं है तो वह मजबूरी है। उनके दिल से पूछना चाहिए, इस वक्त उनपर क्या गुजर रही है। हमने असद को बहुत प्यार से पाला था।''












Click it and Unblock the Notifications