Train Accident: गोंडा में कैसे हुआ रेल हादसा? डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10-12 कोच इस तरह पटरी से उतरे, जानें सबकुछ
Dibrugarh Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार (18 जुलाई) को बड़ा रेल हादसा हो गया है। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 से 12 कोच पटरी से उतर गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से 25 लोग घायल हैं। ये घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है।
पटरी से उतरे 10 से 12 डिब्बों में एसी कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हुई है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मचा गया है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच रहे हैं। हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गई हैं।

राहत कार्य के लिए बचाव दल को मौके पर भेजा गया है। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री अपने सामान के साथ ट्रैक के किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं।
Uttar Pradesh: Some coaches of train number 15904 Chandigarh-Dibrugarh Express have overturned in Gonda. The accident took place near Pikaura, between Gonda and Jhilahi. A rescue team has been sent to the spot. More information is awaited pic.twitter.com/eGtbiXRduq
— IANS (@ians_india) July 18, 2024
Dibrugarh Express Train Accident: कैसे हुआ यूपी के गोंडा में डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस एक्सीडेंट?
रेलवे विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रेन नंबर 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से खुलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। बुधवार रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना होने के बाद गुरुवार (18 जुलाई) दोपहर गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास जब ट्रेन पहुंची तो अचानक तेज आवाज आई। फिर अचानक ट्रेन हिलने लगी थी। जिसके बाद ट्रेन पटरी से नीचे उतरने लगी और एक के बाद एक 12 कोच पटरी से उतर गए। 12 डिब्बों में से एसी डिब्बे के 4 कोच झुलाही रेलवे स्टेशन से कुछ किलोमीटर पहले पटरी से उतर गए थे।

पीटीआई के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, "आज दोपहर ढाई बजे के करीब यह हादसा हुआ है। गोंडा से 20 किलोमीटर आगे पहले दो बोगियां पलटी और फिर इसकी वजह से सारी बोगियां भी पलटी है।''
Dibrugarh Train Accident helpline numbers: पूर्वोत्तर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं?
- - वाणिज्यिक नियंत्रण: 9957555984
- - फुरकेटिंग (FKG): 9957555966
- - मरियानी (MXN): 6001882410
- - सिमलगुरी (SLGR): 8789543798
- - तिनसुकिया (NTSK): 9957555959
- - डिब्रूगढ़ (DBRG): 9957555960












Click it and Unblock the Notifications