Dibrugarh Train Accident: एक्सीडेंट से पहले सुनी थी धमाके की आवाज, यात्री ने किया बड़ा दावा
Dibrugarh Train Accident: डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 4 डिब्बे गुरुवार दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पटरी से उतर गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ की तरफ जा रही थी। अब इस हादसे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक,डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने दावा किया है कि "मुझे हाजीपुर जाना था...घटना से पहले हल्का सा धमका हुआ और उसके बाद एक जोरदार झटका महसूस हुआ और हमारा कोच पटरी से उतर गया। जो कुछ सब अचानक से हो गया, जिसके बाद सिर्फ चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

इतना ही नहीं, धमाके का दावा एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने भी किया है। खबर के मुताबिक, एक्ट्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने दावा किया है कि उन्होंने हादसे से पहले धमाके की आवाज सुनी थी। जिस लोको पायलट ने यह दावा किया है उसका नाम त्रिभुवन बताया जा रहा है। इस दावे के बाद रेलवे ने साजिश के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने अनुसार सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) की जांच कराई जाएगी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द बचाव अभियान पूरा करना है ताकि ट्रेनें फिर से रूट पर चलना शुरू हो जाएं।
एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे की टीम रेलवे ट्रैक की बहाली के लिए मौके पर पहुंच गई है। इतना ही नहीं, रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। CRS जांच के अलावा, उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications