यूपी: बाल-बाल बचे सीएम योगी के कई मंत्री, भरभराकर गिरा मंच
देवरिया में मुख्यमंत्री के लिए बना मंच भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे कई मंत्री विधायक,मुख्यमंत्री का दौरा किया गया रद्द
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके कई मंत्री उस वक्त बाल-बाल बच गए जब उनके लिए बना मंच भरभरा को एकदम से गिर गया। गनीमत यह थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विलंब की जवह से कार्यक्रम स्थल पर समय से नहीं पहुंच सके थे। यह घटना देवरिया के सतवासी इंटर कालेज की है जहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचने वाले थे। लेकिन तेज बारिश की वजह से यह मंच भरभराकर गिर गया।

जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल मंच पर मौजूद थी, लेकिन घटना के बाद किसी तरह से उन्होंने खुद को बचाने की कोशिश की। इस वक्त मंच पर कई विधायक भी मौजूद थे, हालांकि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही घटना के कुछ ही देर पहले मंच से नीचे उतर गए थे। लेकिन घटना होने के बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि जिन लोगों के मकान बारिश में ढह गए उन्हें सरकार की तरफ से 95000 रुपए की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने खुद नांव में बैठकर यहां का दौरा किया था।
इसे भी पढ़ें- बलात्कारी बाबा के चक्कर में बुरे फंसे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
जिस वक्त यह मंच हिलने लगा तो यहां मौजूद डीएम और एसपी ने ने मंच पर लगे टेंट को हाथ से रोकने की कोशिश की, लेकिन यह संभल नहीं सका और गिर गया। घटना के बाद कार्यक्रमस्थल पर भगदड़ मच गई। मुख्यमंत्री को यहां 3.45 मिनट पर पहुंचना था, लेकिन बारिश की वजह से उनका हेलीकॉप्टर वहां लैंड नहीं कर पाया। यहां बना पंडाल वाटरप्रूफ नहीं था, जिसकी वजह से पूरे पंडाल में पानी भर गया था। मंच के टूटने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था। डीएम सुजीत कुमार और एसपी राजीव मल्होत्रा ने मंच को संभालने की कोशिश की लेकिन वह विफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications